{"_id":"62869b8e1a3e33127a58b6e5","slug":"cm-did-it-tight-then-officers-and-personnel-became-right-city-news-drn412217897","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किया टाइट तो आरटीओ दफ्तर के अधिकारी, कर्मचारी हुए टाइट, बदला नजर आया आरटीओ दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने किया टाइट तो आरटीओ दफ्तर के अधिकारी, कर्मचारी हुए टाइट, बदला नजर आया आरटीओ दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के एक दिन पूर्व संभागीय परिवहन कार्यालय के निरीक्षण करने के बाद बृहस्पतिवार को अधिकारी और कर्मचारी राइट समय पर पहुंचे और अपने-अपने पटलों व कक्षों में काम भी शुरू कर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने बड़े अफसरों संग बुधवार को सुबह 10 बजे आरटीओ दफ्तर का औचक निरीक्षण करने के साथ ही आरटीओ डीसी पठोई को निलंबित करने समेत ड्यूटी से अनुपस्थित 24 अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन काटने का आदेश जारी किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को आरटीओ दफ्तर का नजारा बदला हुआ नजर आया। सीएम की कार्रवाई के बाद आरटीओ दफ्तर के तमाम अधिकारी, कर्मचारी बृहस्पतिवार को न सिर्फ निर्धारित समय 10 बजे से पहले दफ्तर पहुंच गए, बल्कि अपने-अपने कक्षों और पटलों में मुस्तैद भी नजर आए। आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा के आदेश पर दफ्तर पहुंचने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस दर्ज कराई गई। उसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों को कक्षों में जाने दिया गया।
अमूमन दफ्तर देर से पहुंचने वाले विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी ड्यूटी के निर्धारित समय से पहले पहुंचे और दफ्तर का कामकाज भी शुरू कर दिया। आरटीओ कार्यालय के इस बदले हुए नजारे को देखकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, टैक्स जमा कराने, परमिट बनवाने के साथ ही विभागीय कामकाज के लिए आए आवेदक और वाहन स्वामी भी भौचक नजर आए। आरटीओ के सभी पटलों पर विभागीय कामकाज शुरू कर दिया गया, जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। कई आवेदकों और वाहन स्वामियों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की इस मुस्तैदी पर चुटकी भी ली कि काश विभागीय अधिकारी, कर्मचारी पहले भी ऐसे ही मुस्तैद रहते।