फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami will talk to CM Yogi with the war going on in the Supreme Court regarding stake in THDC Uttarakhand

उत्तराखंड: THDC में हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही जंग के साथ सीएम योगी से वार्ता करेंगे धामी

Wed, 16 Aug 2023 12:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Aug 2023 12:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी आने वाले दिनों में टीएचडीसी की हिस्सेदारी के मसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा कर सकते हैं। दोनों सरकारों के परस्पर संवाद के जरिये परिसंपत्तियों के विवाद सुलझे हैं। इसी तर्ज पर धामी सरकार बातचीत से टीएचडीसी में हिस्सेदारी चाहती है ताकि जल्द समाधान निकल सके।

विज्ञापन
CM Dhami will talk to CM Yogi with the war going on in the Supreme Court regarding stake in THDC Uttarakhand
सीएम धामी और सीएम योगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में टीएचडीसी इंडिया लि. में 25 फीसदी की लड़ाई लड़ रही उत्तराखंड सरकार अब वार्ता के विकल्प पर भी पूरी गंभीरता से विचार कर रही है। माना जा रहा है कि अदालती जंग से बाहर योगी सरकार से बातचीत करके धामी सरकार 50-50 की हिस्सेदारी पर सहमति बना सकती है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी मुख्यमंत्री को यही सलाह है कि कोर्ट से बाहर यदि कोई समाधान निकल सकता है तो उस दिशा में गंभीरता आगे बढ़ना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में हिस्सेदारी के मसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन


दोनों सरकारों के परस्पर संवाद के जरिये परिसंपत्तियों के विवाद सुलझे हैं। इसी तर्ज पर धामी सरकार बातचीत से टीएचडीसी में हिस्सेदारी चाहती है ताकि जल्द समाधान निकल सके। कोर्ट में चल रहे मामले में उत्तराखंड सरकार अपना पक्ष मजबूत मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार वार्ता के जरिये रास्ता निकाल रही
सरकार की ओर से मुद्दों का निर्धारण हो गया है। रिटर्न एवीडेंस भी दे दिए गए हैं। यूपी को अभी एवीडेंस देने हैं। इसके बाद क्रॉस एग्जामिनेशन होगा फिर बहस होगी। इस प्रक्रिया के लंबे खिंचने के आसार हैं इसलिए सरकार वार्ता के जरिये रास्ता निकाल रही है ताकि हिस्सेदारी का लाभ जल्द लिया जा सके। बेशक इसके लिए 25 हिस्सेदारी आधे पर यानी 12.50 प्रतिशत पर कबूलनी पड़े।


ये भी पढ़ें....Uttarakhand: मानसून की भारी बारिश से आई आपदा में अब तक मारे गए 52 लोग, 37 घायल, राज्य को 650 करोड़ का नुकसान

केंद्र सरकार का ऊर्जा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के लिए यह नियम है कि जिस राज्य में उसका मुख्यालय होगा, उस राज्य को 25 हिस्सेदारी मिलेगी। जब टीएचडीसी बनाया गया तब एक राज्य था। अब उत्तराखंड अलग राज्य है इसलिए राज्य हिस्सेदारी की दावेदारी कर रहा है। हम दोनों विकल्पों पर जा रहे हैं। राजनीतिक माध्यम से वार्ता के जरिये रास्ता निकालने का प्रयास है। - आर मीनाक्षी सुंदर, सचिव, ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed