फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami will launch Lakhpati Didi Scheme On 4 November Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: 2025 तक प्रदेश में होंगी साढ़े तीन लाख से ज्यादा 'लखपति दीदी', सीएम करेंगे इस योजना का जल्द शुभारंभ

Sun, 30 Oct 2022 10:02 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 30 Oct 2022 10:02 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, तब हमारी सवा लाख बहने इस योजना से जुड़ कर लखपती दीदी होंगी। जोशी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनाया जाए। इसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री लखपती दीदी योजना की शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन
CM Dhami will launch Lakhpati Didi Scheme On 4 November Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में चार नंवबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखपति दीदी योजना की शुरुआत करेंगे। शनिवार को ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों  के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ग्राम्य विकास से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनाया जाए। इसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री लखपती दीदी योजना की शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, तब हमारी सवा लाख बहने इस योजना से जुड़ कर लखपती दीदी होंगी। बैठक के दौरासन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास दिए जाएंगे। इसी प्रकार कौशल योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चुनाव प्रचार को हवा देने आज हिमाचल जाएंगे सीएम धामी, बोले प्रदेश में बनेगी डबल इंजन सरकार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान जहां देश की सीमा पर डटे जवानों पर है, वहीं किसानों और मातृशक्ति की भी चिंता करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर ग्राम्य विकास सचिव डॉ. बीबीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव आनंद स्वरूप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed