फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami will hold a tiffin meeting with BJP officials and workers Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: सीएम धामी की टिफिन बैठक...कार्यकर्ताओं को देंगे संगठन और अधिक मजबूत करने का मंत्र

Thu, 05 Sep 2024 04:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Sep 2024 04:41 PM IST
सार

सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने अभियान के तहत रिकॉर्ड सदस्य बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
CM Dhami will hold a tiffin meeting with BJP officials and workers Uttarakhand News in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक (सहभोज) करेंगे। इस दौरान वह संगठन को और अधिक मजबूत करने का मंत्र देंगे। बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर सदस्यता ग्रहण करवाने पर जोर रहेगा। 

विज्ञापन


विभिन्न शासकीय कार्यों के साथ ही संगठन के लिए भी सीएम धामी निरंतर कार्य कर रहे हैं। भाजपा उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कुल प्राप्त मतों के 75 प्रतिशत सदस्य बनाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी के सातों मोर्चे भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। लोकसभा में पार्टी को करीब 27 लाख वोट प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान के तहत रिकॉर्ड सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को सदस्यता अभियान में शामिल किया जाए।  कार्यशाला में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत पार्टी के सात प्रमुख मोर्चों के पदाधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Teachers' Day: बचपन में बड़े नटखट थे मंत्री जी...शिक्षकों की जुबानी उत्तराखंड सरकार के इन मंत्रियों की कहानी

जपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान पहला 25 सितंबर तक चलेगा। एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर सदस्यता अभियान का दूसरा चरण होगा। 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed