फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh: Police raid on ruckus during rave party in the resort.

Rishikesh : रेव पार्टी में हुड़दंग के दौरान पुलिस का छापा, रिजॉर्ट संचालकों पर केस; चार गिरफ्तार... एक फरार

Mon, 08 Jul 2024 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:58 AM IST
सार

थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालकों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Rishikesh: Police raid on ruckus during rave party in the resort.
पुलिस की गिरफ्त में हुड़दंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मोहनचट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी आयोजित करना संचालकों को महंगा पड़ गया। थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालकों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। 26 युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है जबकि पार्टी में मिली सात युवतियों की पुलिस काउंसलिंग कर रही है।

विज्ञापन


बीते शनिवार की देर शाम को थाना लक्ष्मणझूला को सूचना मिली कि पाम व्यू रिसोर्ट, जोगियाना, मोहनचट्टी में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक से शराब पिलाने के संबंध में पूछताछ की। रिजॉर्ट संचालक शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पांच रिजॉर्ट संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


इसमें अभय कुमार निवासी सोतीगंज, सदर मेरठ, उत्तर प्रदेश, विनीत गोयल निवासी मोतीनगर, गाजियाबाद, असलम निवासी संगरूर मोहल्ला, पट्टीवाल कला, पंजाब हाल निवासी कोठापुरा, फरीदकोट, पंजाब व अमनदीप निवासी कोटकपूरा, फरीदकोट, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य संचालक विक्की जैन मौके से फरार हो गया। इसके अलावा हुड़दंग कर रहे 26 युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed