फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Dhami said- Rahul Gandhi will not commit the mistake of contesting from Amethi

CM Dhami: अमेठी से चुनाव लड़ने की गलती नहीं करेंगे राहुल गांधी, बागेश्वर चुनाव पर जानें क्या बोले मुख्यमंत्री

Sun, 20 Aug 2023 09:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Aug 2023 09:20 AM IST
सार

नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि राहुल पिछली बार भी अमेठी से चुनाव लड़े थे। उसका परिणाम सभी ने देखा था। वह ऐसी गलती नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Cm Dhami said- Rahul Gandhi will not commit the mistake of contesting from Amethi
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की गलती नहीं करेंगे। वह नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल पिछली बार भी अमेठी से चुनाव लड़े थे। उसका परिणाम सभी ने देखा था। वह ऐसी गलती नहीं करेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। सीएम ने कहा कि वहां की जनता विकास के लिए वोट देगी। यह चुनाव असमय आ गया। चंदनराम दास वहां से चार बार चुने गए। उन्होंने क्षेत्र का दास बनकर सेवा की। बड़ी संख्या में काम किए और बहुत से कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों को सरकार के स्तर पर मंजूरी दी गई है। बागेश्वर क्षेत्र को सरकार प्राथमिकता में लेगी।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे
सीएम ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास सज्जन महिला हैं। उन्होंने चंदन रामदास के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। वहां की जनता का चंदन राम से विशेष लगाव रहा है। यह नामांकन के दौरान देखने को मिला। हजारों की संख्या लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश को आपदा से अब तक 1000 करोड़ का नुकसान, दिल्ली में हुए मीडिया संवाद में सीएम ने कहीं ये बातें

नई दिल्ली दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि वह ऊर्जा से जुड़े मसलों के संबंध में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा ग्लोबल निवेशक सम्मेलन के लिए निवेशकों और उद्यमियों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। उनके साथ उद्योग से जुड़ी विभिन्न नीतियों को साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार के पास 22 हजार करोड़ प्रस्ताव है। निवेश के प्रस्ताव लगातार आ रहे हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed