फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Said No leniency will be shown for the grand Kanwar fair Kanwar yatra 2025 haridwar

Kanwar Yatra: कांवड़ मेले में नहीं बरती जाएगी किसी तरह की ढिलाई, बोले सीएम-सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प

Sat, 05 Jul 2025 06:45 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Jul 2025 06:45 AM IST
सार

चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर विकास संकल्प पर्व में सीएम धामी ने कहा कि अब भर्तियों में नकल और भ्रष्टाचार नहीं चल रहा। क्षमता व प्रतिभा से चयन हो रहा है।

विज्ञापन
CM Dhami Said No leniency will be shown for the grand Kanwar fair Kanwar yatra 2025 haridwar
सीएम धामी के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकुल मैदान में शुक्रवार को विकास संकल्प पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। कहा कि कांवड़ मेला और 2027 में होने वाला कुंभ मेले का आयोजन भी सुरक्षित और ऐतिहासिक होगा। इसके लिए हम सभी जरूरी इंतजाम करने के लिए संकल्पित हैं। इस दौरान हरिद्वार जनपद में 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पहले भर्तियों में चयन का आधार नकल और भ्रष्टाचार होता है, लेकिन अब युवाओं का चयन केवल प्रतिभा और क्षमता के आधार पर किया जा रहा है। यही कारण है कि 24 हजार भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने में सफलता प्राप्त की है। कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया है।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचारी या तो सुधर जाएं अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें। कहा कि अपने चार साल के कार्यकाल में मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मैं मां गंगा और धर्मनगरी में हरिद्वार में आया हूं। कहा कि आज ही के दिन मैंने प्रदेश की बागडाेर संभाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
इस विशेष दिन पर हरिद्वार जनपद में 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर खुशी महसूस कर रहा हूं। ये सभी परियोजनाएं न केवल हरिद्वार जनपद में आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेंगी। बेहतर कार्य पर नीति आयोग की ओर से जारी सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के इंडेक्स में हमारे उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।


ये भी पढ़ें...CM Dhami: रिकॉर्ड बनाया, लेकिन अभी तोड़ना बाकी...कैसा रहा है उत्तराखंड का इतिहास, पढ़ें इस खास लेख में

कहा कि योजनाओं से प्रदेश की बेटियां न केवल सरकारी सेवाओं में चयनित हो रही हैं, बल्कि स्वयं सहायता समूहों, स्टार्टअप और लघु उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। कहा कि मैं गर्व से कहता हूं कि हमने जो कहा, वो किया और भविष्य में जो कहेंगे, उसे भी हम ही करके दिखाएंगे। जिससे उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प अवश्य सिद्ध होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed