फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Said-In the journey of 25 years we have left behind even bigger states in many ways Uttarakhand News

उत्तराखंड: सीएम बोले- 25 वर्षों के सफर में कई मायनों में बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ा, भू-कानून पर कही ये बात

Mon, 28 Oct 2024 12:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Oct 2024 12:21 PM IST
सार

अमर उजाला उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह में सम्मानित हुए प्रदेशभर के 26 विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
CM Dhami Said-In the journey of 25 years we have left behind even bigger states in many ways Uttarakhand News
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

25 वर्षों के सफर में छोटे से राज्य ने बहुत से मायनों में कई बड़े राज्य को पीछे छोड़ दिया है। तेजी से पहचान बनाने वाले एक से पांच रेटिंग तक वाले राज्यों में उत्तराखंड का स्थान है। सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तराखंड नीति आयोग के सूचकांक में पहले नंबर पर आया है। जो संपूर्ण उत्तराखंड के लोगों के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला के उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह-2024 में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए कही। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुख्य सेवा सदन में अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से पहुंचे 26 उद्यमी शिक्षाविद् एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


70 हजार करोड़ के निवेश पर काम चल रहा
राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य ने जीएसटी कलेक्शन, राजस्व, स्टांप डयूटी, पर्यटन, आबकारी समेत विभिन्न क्षेत्रों में आय को बढ़ाया। सबसे बदनाम सेक्टर खनन के लिए नई संभावनाओं पर विचार करते हुए नई नीति बनाई गई। जो खनन अब तक चोरी का पर्याय बनता था वह अब नई नीति के तहत पहले छह माह में करीब 400 करोड़ का राजस्व अर्जित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो पूरे साल में 1200 करोड़ के पार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि सरकार और उद्यमी मिलकर ऐसा वातावरण बनाएंगे जिसमें राज्य के एक भी युवा को काम के लिए बाहर ना जाना पड़े। कहा कि ई समिट में तीन करोड़ 54 लाख के एमओयू साइन हुए। जिनमें 70 हजार करोड़ के निवेश पर काम चल रहा है।

बना रहे देवभूमि का मूल स्वरूप, सहमति से बनेगा भू कानून

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देवभूमि के मूल स्वरूप में बने रहने की तरफ ध्यान देना होगा। इसी के मद्देनजर धर्मांतरण कानून, दंगा रोधी कानून, समान नागरिक संहिता आदि की तरफ कदम बढ़ाया गया। नकल विरोधी कानून पूरे देश के लिए मॉडल बन रहा है। वहीं अब प्रदेश के विकास के लिए जमीन की जरूरत के अनुसार सभी हितधारकों के सुझावों पर अमल करते हुए सशक्त भू कानून बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election:  कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत करेंगे आज नामांकन, रोड शो में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता

मजबूत स्तंभ के रूप में काम कर रहा अमर उजाला

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला परिवार का आभार जताते हुए कहा कि अमर उजाला ने 1948 से अनेक उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन अपनी निर्भीक एवं पारदर्शी पत्रकारिता का अमृत सफर जारी रखा। चौथे स्तंभ की तरह ही मजबूत पत्थर के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने अमर उजाला टीम से अपील की कि जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक पहुंचाने में सरकार की मदद करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed