फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Dhami said- Every devotee who reaches Uttarakhand will be made to visit Chardham Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: सीएम ने चारधाम यात्रा को लेकर शंकराचार्य के साथ किया मंथन, बोले- हर भक्त कराएंगे धामों का दर्शन

Sun, 16 Apr 2023 08:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Apr 2023 08:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी है, संतों का मार्गदर्शन जरूरी है। सरकार के कार्यों का फीड बैक मिलने से काम करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
Cm Dhami said- Every devotee who reaches Uttarakhand will be made to visit Chardham Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। सीएम ने जगद्गुरु शंकराचार्य से चारधाम यात्रा को लेकर मंथन किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि चारधाम के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले हर श्रद्धालु को दर्शन कराएंगे। यह सरकार की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी है, संतों का मार्गदर्शन जरूरी है। सरकार के कार्यों का फीड बैक मिलने से काम करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन

13 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया
इस बार देशभर में कोरोना के मामले बढ़ने से यात्रा चुनौतीपूर्ण जरूर है। लेकिन सरकार एहतियात के हर कदम उठा रही है। कोविड गाइड लाइन के पालन के साथ यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना भी सरकार का काम है। अभी तक 13 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand news: प्रदेश में शोध आधारित 22 मॉडल महाविद्यालय होंगे विकसित, एडीबी की टीम 27 करेगी निरीक्षण

चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी यात्री उत्तराखंड पहुंचेगा उनको दर्शन करने का मौका मिलेगा। दर्शन करवाए जाएंगे। सरकार इसका ध्यान रखेगी कि इससे जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित न हो। कैसे सभी को दर्शन कराए जाएं इस पर विचार हो रहा है। कांग्रेस के नाराज विधायकों के मुलाकात का सवाल मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए टाल गए। कहा कि उनसे कांग्रेस के नाराज विधायक भी मिलते हैं और खुश रहने वाले विधायक भी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed