{"_id":"6555649754d8c2e5840f85c3","slug":"cm-dhami-s-instructions-provide-all-kinds-of-support-to-central-agencies-coordination-should-be-better-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलक्यारा टनल हादसा : सीएम धामी का निर्देश- केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, बेहतर हो समन्वय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलक्यारा टनल हादसा : सीएम धामी का निर्देश- केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, बेहतर हो समन्वय
Thu, 16 Nov 2023 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:08 AM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बेहतर समन्वय से विषम हालात से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग की टनल में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के अभियान जुटी केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह से सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय से विषम हालात से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
इंदौर चुनाव प्रचार में गए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए। उनके बुधवार रात को ही देहरादून लौटने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव राहत एवं बचाव कार्य की अब तक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव अभियान में जितने विभाग शामिल हैं, उन्हें हाई अलर्ट पर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने एजेंसियों के साथ समन्वय बनाने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर श्रमिकों के परिजनों व सह कर्मचारियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था बनाने और पूरा सहयोग देने के भी निर्देश दिए।