फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Dhami Responsibility will be announced after seal of central leadership BJP National President JP Nadda

Uttarakhand: केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगने के बाद दायित्व का होगा एलान, पार्टी प्रभारी को सौंपी नामों की सूची

Sun, 26 Feb 2023 11:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Feb 2023 11:19 AM IST
सार

प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक में सरकार में दिए जाने वाले दायित्वों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष राज्य सरकार में बोर्ड, निगम, आयोग व अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सलाहकार व सदस्यों के पदों पर 100 से अधिक नामों की सूची तैयार कर प्रदेश प्रभारी को सौंप दी।

विज्ञापन
Cm Dhami Responsibility will be announced after seal of central leadership BJP National President JP Nadda
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगने के बाद प्रदेश सरकार दायित्व बांट देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामों की सूची पार्टी प्रभारी को सौंप दी है। उन्होंने प्रभारी को सूची सौंपे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक में सरकार में दिए जाने वाले दायित्वों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष राज्य सरकार में बोर्ड, निगम, आयोग व अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सलाहकार व सदस्यों के पदों पर 100 से अधिक नामों की सूची तैयार कर प्रदेश प्रभारी को सौंप दी।

विज्ञापन


पार्टी प्रभारी सूची अपने साथ नई दिल्ली ले गए हैं। सूत्रों का कहना है कि अब वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष को सौंपेंगे। केंद्रीय नेतृत्व की सूची पर स्वीकृति मिल जाने के बाद मुख्यमंत्री दायित्वों की घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Amar Ujala Dehradun: ग्रीनाथॉन...हरियाली के लिए दौड़ा दून, पर्यावरण को समर्पित मैराथन की देखें ये तस्वीरें

पहली सूची में करीब 40 दायित्वों की हो सकती घोषणा

पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, दायित्वों की घोषणा चरणबद्ध ढंग से होगी। पहली सूची में करीब 40 दायित्वों की घोषणा हो सकती है। प्रदेश नेतृत्व ने एक साथ सभी नामों की सूची भेजी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed