फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami reached UKD leader Trivendra Pawar house Rishikesh to express condolences

Rishikesh: यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, परिवार के सदस्यों को बंधाया ढांढस

Wed, 27 Nov 2024 11:05 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Nov 2024 11:05 AM IST
सार

नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सीएम धामी यूकेडी नेता के घर पहुंचे और हादसे पर गहरा दुख जताया।

विज्ञापन
CM Dhami reached UKD leader Trivendra Pawar house Rishikesh to express condolences
सीएम धामी से मिलते उक्रांद नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह सीएम धामी यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के घर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि त्रिवेंद्र पंवार का जाना एक अपूर्णीय क्षति है। दुर्घटना की जांच के आदेश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। सीएम ने कहा की ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। पार्किंग के लिए भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 
विज्ञापन




सोमवार को त्रिवेंद्र पंवार का पार्थिव शरीर एम्स से देहरादून रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया था। जहां कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आलोक पंवार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में यूकेडी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पंवार के निधन पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर अनीता मंमगाई, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: हादसे की रात गलत दिशा में दौड़ती दिखी थी एक कार, जांच के आदेश, छह दोस्तों की हुई थी मौत

यूकेडी के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष एपी जुयाल ने कहा कि त्रिवेंद्र पंवार हमेशा उत्तराखंड की समस्याओं पर मुखर रहे। उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही। वर्तमान में भी वह राज्य में भ्रष्टाचार, भूमाफिया, शराब माफिया से लड़ रहे थे। पंवार भू कानून और मूल निवास के लिए भी संघर्ष कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed