फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami reached Haridwar to meet Swami Rajarajeshwarashram Maharaj watched PM Mann Ki Baat program

Haridwar: स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे सीएम धामी, पीएम के मन की बात कार्यक्रम को देखा साथ

Sun, 23 Feb 2025 01:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Feb 2025 01:13 PM IST
सार

राज्य में भू कानून और 38 वें गेम की सफलता को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरु से आशीर्वाद लिया। वहीं प्रधानमंत्री ने मन की बात में उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन को लेकर बधाई दी ।

विज्ञापन
CM Dhami reached Haridwar to meet Swami Rajarajeshwarashram Maharaj watched PM Mann Ki Baat program
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को दोनों ने एक साथ देखा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

विज्ञापन


सीएम धामी ने  इस दौरान कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्यता और सफल आयोजन की सराहना की। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। देवभूमि से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को खेलों का हब बनाने और खिलाड़ियों के समग्र उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session: बजट पास...37 घंटे 49 मिनट चला सत्र, सबसे लंबा सदन चलने का बना रिकॉर्ड

 

उन्होंने कहा कि 38 वें खेल के सफल आयोजन में राज्य का सातवां रैंक रहा, यह सबसे बड़ी उपलब्धि उत्तराखंड के लिए है। उन्होंने सर्विसेज की टीम को भी बधाई दी और कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जो रोमांच दिखाया वह प्रशंसनीय रहा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed