फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami paid tribute to Pandit Deendayal Upadhyay on his birth anniversary Dehradun News

Uttarakhand: सीएम धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया स्मरण

Thu, 25 Sep 2025 11:23 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Sep 2025 11:23 AM IST
सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
CM Dhami paid tribute to Pandit Deendayal Upadhyay on his birth anniversary Dehradun News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया। सीएम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं  का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UKSSSC Paper Case: बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार के कदम को बताया मीठी टॉफी, परेड ग्राउंड में धरने पर डटे दिन-रात
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष,राजसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed