{"_id":"689c36dbae674b016c09106e","slug":"cm-dhami-hoisted-the-flag-at-the-chief-minister-residence-dehradun-news-in-hindi-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सीएम धामी ने आवास पर फहराया तिरंगा, लोगों से की अपील...इस वेबसाइट पर तिरंगे संग अपनी फोटो करें साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सीएम धामी ने आवास पर फहराया तिरंगा, लोगों से की अपील...इस वेबसाइट पर तिरंगे संग अपनी फोटो करें साझा
Wed, 13 Aug 2025 12:31 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान गत तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महा अभियान बन चुका है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षकों को बड़ी राहत, वसूली का पैसा लौटाएगी सरकार, अतिरिक्त वेतनवृद्धि के भुगतान का मामला
विज्ञापन
तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें।
विज्ञापन