फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami held high-level meeting Pakistani citizens living illegally in state will be identified and returned

Uttarakhand: अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

Sat, 26 Apr 2025 01:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाएगा। सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक कर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Dhami held high-level meeting Pakistani citizens living illegally in state will be identified and returned
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे लोगों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर अर्थदंड लगाने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा मार्ग की सुरक्षा बढ़ेगी
आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को देखते हुए बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और सुरक्षा तंत्र को सतर्क रखने के लिए अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बैग लेस डे...शनिवार को बस्ता मुक्त दिवस के निर्देश कुछ स्कूलों में प्रभावी, ये तस्वीरें आई सामने

निर्देश दिए गए हैं कि यदि यात्रा मार्ग पर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही, आम जनता को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक टोलफ्री नंबर जारी करने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed