फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami handed over the investigation of Belda village case to CBCID Roorkee Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: सीएम ने दिए बेलड़ा प्रकरण की जांच CBCID को देने आदेश, गांव के युवक की मौत के बाद गहराया था विवाद

Sun, 30 Jul 2023 10:06 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 30 Jul 2023 10:06 AM IST
सार

बेलड़ा गांव के एक युवक की मौत के बाद वहां विवाद गहरा गया था। गांव में पहुंची पुलिस पर पथराव होने से पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठीचार्च किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी को सौंपने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
CM Dhami handed over the investigation of Belda village case to CBCID Roorkee Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की के बेलड़ा प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी को सौंपने के आदेश दे दिए हैं। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में हरिद्वार जिले के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह मांग उठाई थी।

विज्ञापन

बता दें कि बेलड़ा गांव के एक युवक की मौत के बाद वहां विवाद गहरा गया था। गांव में पहुंची पुलिस पर पथराव होने से पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठीचार्च किया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों पर भी पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर दिए।

विज्ञापन


मुकदमे वापस लेने की भी मांग
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने बेलड़ा प्रकरण के बारे में विस्तार चर्चा की। उनसे पूरे प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी से कराने का अनुरोध किया गया। सीएम ने उनकी मांग पर सीबीआईडी से जांच कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Daily Horoscope:  झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद कर्क राशि वालों का कर सकता है मूड खराब, इन्हें मिलेंगे अच्छे संकेत

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय गोयल, रुड़की भाजपा के अध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, तीरथ पाल रवि भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed