फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami campaigned in more than 10 states in support of BJP candidates in the Lok Sabha elections 2024

उत्तराखंड: 22 दिन, 10 राज्य और 60 से ज्यादा चुनावी कार्यक्रम, प्रचार को सबसे ज्यादा डिमांड में रहे सीएम धामी

Fri, 31 May 2024 06:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 31 May 2024 06:12 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा डिमांड वाले मुख्यमंत्रियों में रहे। मुख्यमंत्री ने 14 अप्रैल से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत पीलीभीत लोकसभा सीट से की और इसके बाद प्रचार का सिलसिला लगातार जारी रहा।

विज्ञापन
CM Dhami campaigned in more than 10 states in support of BJP candidates in the Lok Sabha elections 2024
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में देश के 10 से अधिक राज्यों में धुआंधार प्रचार किया। 22 दिन के इस प्रचार के दौरान धामी ने 60 से ज्यादा चुनावी कार्यक्रम किए। इनमें चुनावी जनसभाएं, रोड शो और जन संवाद के जरिये उन्होंने भाजपा के समर्थन में वोट मांगने का कार्य किया।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों का मानना है कि धामी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में योगी के साथ धामी की भी सबसे ज्यादा मांग रही है। मुख्यमंत्री ने 14 अप्रैल से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत पीलीभीत लोकसभा सीट से की और इसके बाद प्रचार का सिलसिला लगातार जारी रहा। अप्रैल में उन्होंने यूपी के पीलीभीत, गाजियाबाद, लखनऊ, बरेली, तेलंगाना के निजामाबाद, वारंगल में और पश्चिमी बंगाल की हुगली में कुल 10 चुनावी कार्यक्रम किए।

विज्ञापन

मई महीने में उन्होंने यूपी, झारखंड, दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल राज्य की विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया और उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की। सीएम ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की और पड़ोसी राज्य हिमाचल की शिमला संसदीय सीट पर जनसंपर्क के जरिये अपने चुनाव प्रचार का समापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए रही मुख्यमंत्री की डिमांड

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के प्रचार में उत्तराखंड सरीखे छोटे राज्य के मुख्यमंत्रियों को अभी तक पड़ोसी राज्यों में ही स्टार प्रचारक बनाने की परंपरा रही है। पुष्कर सिंह धामी संभवत: अकेले मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें यूपी, हिमाचल और दिल्ली के अलावा पश्चिमी बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा राज्य में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए भेजा गया। इसकी एक प्रमुख वजह धामी सरकार में लिए गए वे फैसले हैं, जिनकी पूरे देश में चर्चा है। इसमें सबसे प्रमुख समान नागरिक संहिता कानून है, जिसे बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। भाजपा ने घोषणा पत्र में यूसीसी को देश में लागू करने का वादा किया है। धामी ने सभी राज्यों में यूसीसी कानून के बहाने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। साथ ही उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के फायदे भी गिनाएं। देश में उत्तराखंड के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून और जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून की भी चर्चा रही है। धामी ने दोनों कानूनों के जरिये लोगों को भाजपा से जोड़ने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें...Kumaon News: भाई के लिए काल बना भाई...आग ने मचाया तांडव, आदमखोर का आतंक भी दिखा; पढ़िए कुमाऊं की खबरें

दस राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए देवतुल्य जनता से मिले अगाध स्नेह, प्रेम एवं असीम समर्थन के लिए सहृदय आभार। प्रत्येक जनसभा, रोड शो और संवाद कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन आप सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों के अथक परिश्रम को परिलक्षित करता है। इस दौरान लोगों में दिखे असीम उत्साह से यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जन-जन का विश्वास आज भी अडिग है और जनता-जनार्दन ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed