{"_id":"4de581e791f21fed50f01dfe9572bbe2","slug":"cm-assured-the-farmers-for-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले सीएम, सब हो जाएगा..सब हो जाएगा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले सीएम, सब हो जाएगा..सब हो जाएगा!
अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 03 Sep 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने एक बार फिर किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान कराने की बजाए केवल आश्वासन का झुनझुना थमा दिया।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने 15 दिन में भुगतान कराने की कोशिश की बात कही। उधर, भाकियू का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।
30 अगस्त को किसानों ने राजमार्ग पर महापंचायत के दौरान जिलाधिकारी निधि पांडे ने भाकियू की गन्ना भुगतान के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता तय कराई थी।
सीएम से हुई वार्ता
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को अनुसार भाकियू का 11 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सीएम विजय बहुगुणा से वार्ता के लिए देहरादून पहुंचा।
करीब पौन घंटा हुई वार्ता में भाकियू को सीएम विजय बहुगुणा ने 15 दिनों में भुगतान कराने का प्रयास कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर भुगतान नहीं हुआ तो किसान फिर से उनसे मिल सकते हैं।
सीएम के कोरे आश्वासन
इसके अलावा भाकियू की मांग पर गन्ना भुगतान मिल को देने की बजाए गन्ना समिति के खातों में भेजने और नलकूपों में फिक्स एक हजार रुपये महीने के चार्ज को हटाए जाने का भी सीएम ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
भाकियू के जिला प्रवक्ता राकेश लोहान ने बताया कि जब तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में रवि कुमार, संजय चौधरी, विजय शास्त्री, बलजोर सिंह, बाबूराम, नूरहसन आदि शामिल थे।
विज्ञापन