फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cloudburst and earthquake in chamoli

उत्तराखंड में बादलों का कहरः कहीं बारिश हुई, कहीं अतिवृष्टि तो कहीं आया भूंकप

Tue, 11 Jul 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Jul 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
cloudburst and earthquake in chamoli
debris - फोटो : amar ujala

रातभर बारिश के बीच उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके चमोली में भूकंप के झटके आने से लोगों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


चमोली जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बारिश जारी रही। व‌हीं बीती रात अतिवृष्टि से घाट के धुर्मा कुंडी गांव मे घरों में घुसा मलबा घुस गया। मलबे से कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है।

गोपेश्वर के समीप मंडल घाटी में भी भारी बारिश से कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। बारिश, भूस्खलन से चमोली जिले में 15 संपर्क मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। चमोली जिले में तड़के करीब तीन बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जिले के सलना गांव था। कहीं से नुकसान की सुचना नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने अग्रीम आदेशों तक केदारनाथ यात्रा को रोका है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए पैदल मार्ग से यात्री नहीं छोड़े गए। धाम से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को सुरक्षा के बीचगौरीकुंड पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे सुचारू, बदरीनाथ व हेमकुंड यात्रा जारी

cloudburst and earthquake in chamoli
badrinath - फोटो : amarujala

रुद्रप्रयाग में भी मंगलवार सुबह से घने बादल छाए रहे। केदारनाथ में सुबह बारिश हुई जिससे धाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बदरीनाथ हाईवे सुचारू है। बदरीनाथ व हेमकुंड यात्रा जारी है।

बड़कोट में यमुनोत्री राजमार्ग पर यमुना पुल नैनबाग के बीच सोमवार को देर शाम आए मलबे के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही थी। मार्ग सुब‌ह साढ़े आठ बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

नई टिहरी के टिहरी बांध क्षेत्र के आसपास एक दुग्ध वाहन झील में गिर गया। पुलिस प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया। झील से एक शव निकाला जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed