फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cloudburst 250 roads including three national highways closed in Uttarakhand

Uttarakhand Weather: तीन नेशनल हाईवे समेत 250 सड़कें बंद, वाहनों के पहिये थमे, सैकड़ों यात्री फंसे

Sun, 21 Aug 2022 03:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 21 Aug 2022 03:49 PM IST
सार

शुक्रवार देर रात शुरू हुई भारी बारिश के बाद श्रीनगर में एचएच-58 स्लिप और बोल्डर आने से बंद हो गया। एनएच को खोलने के लिए एक जेसीबी, एक लोडर और एक पौकलैंड मशीन को लगाया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के बीच एनएच-109 पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया।

विज्ञापन
Cloudburst 250 roads including three national highways closed in Uttarakhand
हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से तीन नेशनल हाईवे समेत कुल 250 सड़कें बंद हो गईं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों के पहिये जगह-जगह थम गए। सैकड़ों यात्री सड़कों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सड़कों को खोलने के काम में 229 मशीनों को लगाया है।

विज्ञापन


प्रदेेश में शुक्रवार देर रात शुरू हुई भारी बारिश के बाद श्रीनगर में एचएच-58 स्लिप और बोल्डर आने से बंद हो गया। एनएच को खोलने के लिए एक जेसीबी, एक लोडर और एक पौकलैंड मशीन को लगाया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के बीच एनएच-109 पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया।

विज्ञापन

 

यहां दो जेसीबी मशीनों को मार्ग को खोलने के काम में लगाया गया है। उत्तरकाशी में एनएच-94 धरासू बैंड के बाद स्लिप और बोल्डर आने से बंद हो गया। इस मार्ग को खोलने के लिए दो जीसीबी, एक पौकलेंड और तीन टिप्पर लगाए गए हैं। इसके अलावा 32 स्टेट हाईवे, 16 मुख्य जिला मार्ग, नौ अन्य जिला मार्ग, 79 ग्रामीण सड़कें (सिविल) और 111 पीएमजीएसवाई की सड़कों सहित कुल 250 सड़कें अवरुद्ध हैं। इससे पहले 98 सड़कें शुक्रवार से बंद थी, जबकि शनिवार को 184 सड़कें बंद हुईं। शनिवार को 32 सड़कों को खोलने का कार्य किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...आफत का मंजर: बादल फटने से भारी तबाही, तस्वीरों में देखें नदियों का विकराल रूप, उत्तराखंड में मचाई प्रलय

229 जेसीबी मशीनों की ली जा रही मदद 
बंद सड़कों को खोलने के काम में 229 मशीनों की मदद ली जा रही है। इसमें तीन जेशीबी को नेशनल हाईवे, 23 को स्टेट हाईवे, 17 को मुख्य जिला मार्गों, आठ को अन्य जिला मार्गों, 81 को ग्रामीण सड़कों और 97 मशीनों को पीएमजीएसवाई की सड़कों को खोलने के काम में लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed