फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cloud samples will be taken with the help of aircraft

तबाही रोकने के लिए अब विमान की मदद से लिए जाएंगे बादलों के नमूने

Tue, 13 Nov 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 13 Nov 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Cloud samples will be taken with the help of aircraft
बादल फटने के बाद चारों ओर मलबा फैल गया। - फोटो : अमरउजाला

कहां और क्यों फटते हैं बादल? मानवीय गतिविधि बादल फटने की घटनाओं को किस प्रकार प्रभावित कर रही है, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) हिमालय क्षेत्र में एयरक्राफ्ट (विमान) की मदद से बादलों के नमूने लेगा।

विज्ञापन

 

एयरक्राफ्ट से बादलों के नमूने लिए गए हैं

Cloud samples will be taken with the help of aircraft
weather Rain Cloud Shimla

प्रयोगशाला में इन नमूनों के परीक्षण के बाद वैज्ञानिक बादल फटने की घटना की वजह की सटीक जानकारी जुटा पाएंगे। वैज्ञानिक यह अंदाजा लगा सकेंगे कि किन स्थानों में बादल फटने का ज्यादा खतरा है। पहाड़ में लगभग हर साल बादल फटने या अतिवृष्टि की घटनाएं होती हैं। इन घटनाओं में जान-माल का व्यापक नुकसान होता है। वर्तमान में देश-विदेश में बादल फटने की सटीक जानकारी के लिए शोध चल रहे हैं, ताकि समय से जानकारी मिलने पर जान माल के नुकसान को कम किया जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Cloud samples will be taken with the help of aircraft
cloud burst
आईआईटीएम भी पिछले कुछ समय से एयरक्राफ्ट बादलों के नमूने लेकर उनका रासायनिक और भौतिक परीक्षण कर रहा है, ताकि उन कारकों का पता चल सके, जो बादल फटने और इसकी तीव्रता बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं।  

 
विज्ञापन

Cloud samples will be taken with the help of aircraft
cloud burst
आईआईटीएम दिल्ली के उप निदेशक  डा. सुरेश तिवाड़ी ने बताया कि सोलापुर में एयरक्राफ्ट से बादलों के नमूने लिए गए। अब उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि श्रीनगर के भौतिकी विभाग के साथ मिलकर यह प्रयोग किया जाएगा।

 

Cloud samples will be taken with the help of aircraft
cloud burst - फोटो : amar ujala

इसके लिए संस्थान में विशेष एयरक्राफ्ट उपलब्ध है, जिसमें उपकरण लगे हुए हैं। अलग-अलग वक्त पर बादलों के नमूने लिए जाएंगे, ताकि यदि कहीं बादल फटता है, तो बादलों में आए परिवर्तन का अध्ययन हो सके। इससे यह फायदा होगा कि बादल फटने की स्थिति बनने पर समय से चेतावनी जारी की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed