फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cleverly taken, the woman was saved from cheating

चतुराई लिया काम तो ठगों के चंगुल से बच गई महिला

Thu, 19 Aug 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cleverly taken, the woman was saved from cheating
एक महिला की चतुराई काम आ गई और वह ठगों के जाल में फंसने से बच गई। इस पर गुस्साए ठग ने महिला को अश्लील मैसेज व फोटो भेज दिए। महिला की शिकायत पर साइबर थाने ने जांच की और अब राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, एक महिला का खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। वह अपना उपनाम बदलवाना चाह रही थी। इसके लिए उसने इंटरनेट पर आईसीआईसीआई बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोजा। उसे जो नंबर मिला उस पर फोन किया तो एक व्यक्ति बोला। महिला ने अपनी समस्या बताई तो व्यक्ति ने कहा कि वह उसे दूसरे नंबर से एक लिंक भेज रहा है। कुछ देर बाद व्यक्ति ने दूसरे नंबर से लिंक व्हाट्सएप किया, लेकिन यहां महिला ने चतुराई दिखाई और उस नंबर की डीपी देख ली। डीपी में पंजाब नेशनल बैंक का लोगो लगा था। बस फिर क्या था महिला को समझने में देर न लगी कि यह नंबर ठगों का है। इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

व्यक्ति ने बार-बार फोन किए, लेकिन महिला ने फोन नहीं उठाया। इस पर ठग ने महिला को अश्लील मैसेज और फोटो भेजने शुरू कर दिए। महिला ने इसकी शिकायत साइबर थाने से की। वहां की जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed