{"_id":"682798ff0a2941b233035ab6","slug":"cleaning-of-drains-started-in-herbertpur-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-692332-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हरबर्टपुर में नालों की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हरबर्टपुर में नालों की सफाई शुरू
Sat, 17 May 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 17 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। छोटे नालों की कर्मचारियों और बड़े नालों की जेसीबी की मदद से सफाई की जा रही है। नगर पालिका ने 15 जून तक नालियों और नालों की सफाई का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नगर पालिका हरबर्टपुर में चोक नालियां और नाले जलभराव का कारण बनते है। नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने सफाई अनुभाग के अधिकारियों को मानसून सीजन से पहने नालियों और नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। नगर पालिका ने नाला सफाई का कार्य शुरू कर दिया। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 17 नाले हैं। इनमें से चार नाले बड़े हैं। बताया कि बड़े नालों की जेसीबी से सफाई की जा रही है। छोटे नालों की कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी बीएल आर्या ने बताया कि 15 जून तक नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मानसून काल के दौरान भी नालों की सफाई के लिए जेसीबी और कर्मचारी तैनात रहेंगे।