फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   clean india campaign in uttarakhand cabinet meeting.

गंगा किनारे गंगा को बचाने का नया संकल्प

Sun, 03 May 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 03 May 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
clean india campaign in uttarakhand cabinet meeting.

हरिद्वार में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में गंगा को हरिद्वार में प्रदूषणमुक्त बनाने पर विचार हुआ।

विज्ञापन


शनिवार की शाम कैबिनेट ने हरिद्वार में गंगा में गिर रहे नालों के पानी को कैनाल के माध्यम से शहर से बाहर निकालने को स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए सिंचाई विभाग को बजट देने पर भी सहमति बनी।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि कैबिनेट ने इस बार पर जोर दिया कि गंगा में केवल शोधित जल ही जाए। नाले सीधे गंगा में न गिरने पाएं। सिंचाई विभाग को कहा गया है कि गंगा में गिर रहे नालों को कैनाल के माध्यम से शहर से बाहर करने का प्रस्ताव तैयार करें।
विज्ञापन


इसके लिए जो छह-सात करोड़ रुपए खर्च होंगे, कैबिनेट ने उसकी मंजूरी भी दे दी है। इस समय हरिद्वार शहर के बीच सात बड़े नाले सीधे गंगा में गिर रहे हैं। बड़े-बड़े आश्रम भी सीधे गंगा में गंदगी डाल रहे हैं। इतना ही नहीं हरिद्वार जिले में 78 होटल ऐसे हैं जो गंगा को गंदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed