फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   clean ganga campaign.

गोमती के कायाकल्प से निर्मल होगी गंगा

Thu, 31 Dec 2015 03:54 PM IST
अंकित कुमार गर्ग/ अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग/ अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 31 Dec 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
clean ganga campaign.

चीनी मिलों और शराब कारखानों के कचरे से प्रदूषित गोमती नदी का कायाकल्प शुरू हो गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार की 1107 करोड़  की गोमती रिवरफ्रंट परियोजना पर आईआईटी रुड़की ने पर्यावरणीय प्रभाव एवं प्रबंधन पर सर्वे भी शुरू कर दिया है। पीलीभीत जिले से निकलकर वाराणसी के पास गंगा में मिलने वाली यह नदी अपने साथ गंगा में भी पानी लाती है लिहाजा इस परियोजना से क्लीन गंगा मिशन की राह भी आसान होगी।

गोमती रिवरफ्रंट परियोजना के अंतर्गत लखनऊ में सीतापुर बाईपास से शहीद पथ के बीच 16 किलोमीटर की दूरी में रिवर फ्रंट को विदेशी तर्ज पर विकसित किया जाना है।
विज्ञापन


गोमती के फैलाव को रोकने के लिए दोनों किनारे हैरीटेज तौर पर विकसित कर यहां पार्क, घाट, साइकिलिंग, जॉगिंग, बच्चों के खेलने का स्थान, लॉन, तांगा ट्रैक, ग्रीन एरिया फॉर कल्चरल एक्टिविटी आदि पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में बेहद प्रदूषित हो चुकी गोमती नदी में लखनऊ में सीतापुर बाईपास से शहीद पथ के बीच 30 किलोमीटर की दूरी में 37 अति प्रदूषित नाले गिर रहे हैं। परियोजना के तहत इन्हें बंद किया जा चुका है।
- डॉ. कमल जैन, परियोजना के प्रधान अन्वेषक व वैज्ञानिक

तकनीक
परियोजना के पर्यावरणीय अध्ययन के लिए जीआईएस तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसमें पर्यावरण के संबंध में पूर्व की स्थिति और निर्माण के बाद आने वाले कई दशकों में पर्यावरण के परिवर्तन का आकलन होगा।


बढ़ती आबादी के साथ नदी के पर्यावरण में हुए परिवर्तन का अध्ययन किया जाएगा ताकि परियोजना के तहत होने वाले कार्यों के बाद नदी और आसपास के इलाकों में पर्यावरण की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed