{"_id":"5910cdaf4f1c1b3a54852271","slug":"classroom-converted-into-store-room-and-parking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब हाल! क्लास रूम को बना दिया स्टोर रूम और पार्किंग, शौचालय पर लटकाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब हाल! क्लास रूम को बना दिया स्टोर रूम और पार्किंग, शौचालय पर लटकाए ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
Updated Tue, 09 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों के हाईस्कूल मुंधोल में प्रधानाध्यापक कक्ष में तालाबंदी करने के बाद सोमवार को प्रधानाध्यापक और तीनों शिक्षक स्कूल पहुंच गए। अभिभावकों ने चारों का घेराव कर खूब खरीखोटी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी स्कूल आकर कार्रवाई नहीं करता, तब तक वो प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षकों ने कक्षाओं को पार्किंग स्थल बनाया हुआ है। कक्षा 9 और 10 में बाइकें और लकड़ी के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही छात्रों को शौचालय का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता। वहां हमेशा ताला लटका रहता है। महज शिक्षक ही शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। छात्रों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है। मामले में प्रधानाचार्य से सवाल पूछने पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन
बता दें कि स्कूल में प्रधानाध्यापक समेत सात शिक्षक तैनात है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक बारी-बारी से स्कूल आते हैं। जिस कारण स्कूल में अध्ययनरत सौ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
स्कूल से नदारद रहते हैं शिक्षक
पिछले एक सप्ताह से प्रधानाध्यापक और तीन शिक्षकों के स्कूल से नदारद रहने पर शनिवार से अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक कक्ष की तालाबंदी कर दी थी। अभिभावकों का आक्रोश देख प्रधानाध्यापक और तीनों शिक्षक स्कूल पहुंच गए।
जहां उन्हें अभिभावकों के गुस्से का सामना करना पड़ा। अभिभावकों का कहना था कि जब तक सक्षम अधिकारी स्कूल आकर यहां अव्यवस्थाओं का जायजा और शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक वो ताला नहीं खोलेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में कल्याण सिंह राणा, छोटू राम, विक्रम रणा, रविंद्र राणा, विजय राणा, केशर सिंह, बीटू, सोहन सिंह, टीटू, देवीराम जोशी, मंगतराम जोशी, तीरचंद जोशी, सुरजन, विरेंद्र, भागो देवी, रतनी देवी, झूलो देवी, रक्षा देवी आदि मौजूद रहे।
मामले में संबंधित खंड शिक्षाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-मुकुल सती, जिला शिक्षाधिकारी