{"_id":"64249e0cf7353b57910cba54","slug":"classes-started-decorating-bal-vatika-kendriya-vidyalaya-dehradun-news-c-5-drn1005-117036-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका के लिए सजने लगीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका के लिए सजने लगीं कक्षाएं
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय की बाल वाटिका में नन्हें मुन्हे को पढ़ाने का अभिभावकों का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। देहरादून में इस साल अन्य केंद्रीय विद्यालय में भी बाल वाटिका शुरू हो सकती है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से फोन कर तैयारी शुरू करने को कहा गया है।
देहरादून में 14 केंद्रीय विद्यालय हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आईआईपी स्थित केंद्रीय विद्यालय में ही बाल वाटिका चलाई जा रही है। बता दें कि अमर उजाला ने भी बाल वाटिका का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद संगठन की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है। बाल वाटिका में कक्षा एक से पहले प्री-प्राइमरी कक्षा की पढ़ाई होती है। यहां पर बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना और उठने-बैठने के तरीके के साथ ही शुरुआती ज्ञान दिया जाता है।
रायपुर स्थित ओएलएफ केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल रचना देव ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से फोन पर बाल वाटिका की तैयारी करने के लिए कहा गया है। इसके लिए स्कूल में एक कमरा सजा दिया गया है। बाल वाटिका कब से शुरू होगी इसके निर्देश आना बाकी है।
विज्ञापन
रचना ने बताया कि पूरे भारत में 50 प्रतिशत केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका शुरू करने के निर्देश जारी हुए हैं। इनमें से कुछ स्कूल देहरादून के भी हैं।
-- -- -
तीसरे फेज की बाल वाटिका शुरू होने की उम्मीद
केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 हाथीबड़कला के प्रिंसिपल विजय नैथानी ने बताया कि स्कूल में जून के बाद बाल वाटिका शुरू होने की संभावना है। बाल वाटिका तीन फेज में चलती है। फिलहाल, यहां पर तीसरी फेज यानी पांच साल के बच्चों के लिए बाल वाटिका शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय ओएफडी में भी बाल वाटिका शुरू हो सकती है। हालांकि, इस बारे में केंद्रीय विद्यालय संगठन संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है।