{"_id":"5d30d4d48ebc3e6cc5783364","slug":"classes-of-science-faculty-will-start-in-chakrata-college-vikas-nagar-news-drn3133811173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकराता महाविद्यालय में शुरू होंगी विज्ञान संकाय की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकराता महाविद्यालय में शुरू होंगी विज्ञान संकाय की कक्षाएं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता के छात्रों को अब इंटर की पढ़ाई के बाद विज्ञान विषय में स्नातक करने के लिए डाकपत्थर और देहरादून के कॉलेजों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस सत्र से चकराता स्थित श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
जौनसार बावर क्षेत्र में वर्तमान में त्यूनी और चकराता में ही राजकीय महाविद्यालय स्थित हैं, लेकिन यहां पर अब तक सिर्फ कला संकाय से जुड़े विषय ही पढ़ाए जाते थे। विज्ञान संकाय नहीं होने से छात्रों को इस संकाय से संबंधित विषयों की पढ़ाई के लिए डाकपत्थर और देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती थी। यहां पर भी प्रत्येक संकाय में सीटों की संख्या सीमित होने के कारण छात्रों को प्रवेश लेने में खासा दिक्कतें आती थीं, लेकिन अब चकराता स्थित राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान विषयों का संचालन शुरू होने पर छात्रों को राहत मिलेगी।
बृहस्पतिवार को भौतिक विज्ञान विषय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार ने महाविद्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कॉलेज में तैनात सभी प्रवक्ताओं ने डॉ. विनोद कुमार का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि अब तक भौतिक और वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर अपना कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। जल्द ही अन्य विषयों के प्रवक्ता भी कॉलेज में अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। विज्ञान संकाय के भवन का निर्माण कार्य भी जोरों पर है, जिसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सीमा पुंडीर, डॉ. नरेश चौहान, रोशन लाल, अंकुर, अंजली, शफीक मोहम्मद, रोशन बख्श, विनोद, अर्जुन आदि मौजूद रहे।