{"_id":"61aa7987f6c1ba43c66f942c","slug":"clashes-broke-out-between-police-and-protesters-to-clear-the-picket-site-city-news-drn397795773","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना स्थल खाली कराने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना स्थल खाली कराने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प
गांधी पार्क में धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों व पीआरडी जवानों को उठाने पहुंची पुलिस इस दौरान विभि?
- फोटो : DEHRADUN
Link Copied
अपनी मांगों को लेकर गांधी पार्क के मुख्य गेट के सामने आंदोलन कर रहे विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच उस समय झड़प हो गई जब पुलिस ने उन्हें धरना स्थल खाली करने को कहा। दरअसल आज यानी चार दिसंबर को परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। इसके लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से गांधी पार्क पर धरना कर रहे विभिन्न संगठन के प्रदर्शनकारियों को हटाया गया।
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द करने, शिक्षक भर्ती में शामिल करने और साल भर रोजगार की मांग को लेकर पीआरडी जवान बीते लंबे समय से गांधी पार्क पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने पीएम मोदी के दौरे के चलते लागू धारा 144 का हवाला देते हुए जगह खाली करने के निर्देश दिए। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर एकता विहार और सुद्धोवाला ले गई। हालांकि वहां निजी मुचलकों पर सभी को छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह अपनी जायज मांगों के लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।