फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Two Groups clashed over encroachment

Dehradun: अतिक्रमण को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में युवक का सिर फटा

Thu, 23 Feb 2023 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2023 06:18 PM IST
सार

दून विहार क्षेत्र के पार्षद संजय नौटियाल ने नगर निगम की करीब 10-12 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की थी।

विज्ञापन
Dehradun News Two Groups clashed over encroachment
युवकों में मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अतिक्रमण की जांच करने पहुंची नगर निगम की टीम के सामने जाखन की अंसल ग्रीन वैली में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिससे एक युवक का सिर फट गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन


दून विहार क्षेत्र के पार्षद संजय नौटियाल ने नगर निगम की करीब 10-12 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की थी। आरोप था कि भूमि पर ग्रीन लैंड के नाम से कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि शासन स्तर के अधिकारियों की सह पर अंसल ग्रीन वैली में प्रवीन भारद्वाज नाम के व्यक्ति ने कई बीघा जमीन कब्जाई है। अधिकारियों की मिलीभगत से वहां अवैध निर्माण किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने नगर निगम के भूमि अनुभाग को जमीन की पैमाइश करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


निगम की टीम दो-तीन दिन से वहां पैमाइश कर रही थी। बुधवार को भी टीम पैमाइश करने गई थी। पार्षद समेत क्षेत्र के अन्य लोगों ने उन्हें मंदिर की दीवार तोड़ने की जानकारी दी। इसी बीच प्रवीन भारद्वाज और उसके कुछ साथी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि एक युवक के सिर पर बेसबाल के बैट से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर जाखन चौकी और राजपुर थाने से पुलिस बल पहुंचा और हंगामा शांत कराया। जिला प्रशासन के अधिकारी और मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति को किसी तरह काबू कर अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

महिला की तहरीर प्रवीन भारद्वाज पर मुकदमा
विवेक विहार निवासी रेखा राजपूत ने मामले में जाखन चौकी में तहरीर दी। कहा, वह पार्षद संजय नौटियाल के साथ खड़ी थीं। इस दौरान प्रवीन भारद्वाज आया और पार्षद के साथ झगड़ा हो गया। उनका बेटा अजय बीच-बचाव करने लगा। तभी प्रवीन के बेटे ने अजय पर बेसबाल के बैट से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि प्रवीन की पत्नी भी वहां पिस्टल लेकर पहुंच गई और जान से मारने की धमकी दी। उनका बेटा अजय अस्पताल में भर्ती है। सिर में टांके लगे हैं। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी प्रवीन भारद्वाज के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पार्षद पर पेट्रोल छिड़कने का आरोप
पार्षद संजय नौटियाल का कहना है कि वहां बने मंदिर का एक मीटर हिस्सा नगर निगम की भूमि पर था। इसे उन्होंने खुद ही तुड़वा दिया था। लेकिन, प्रवीन भारद्वाज ने भी निगम की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया है। निगम की टीम भूमि का सीमांकन करने पहुंची तो वह झगड़ने लगा। आरोप लगाया कि प्रवीन ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed