फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   City field becomes champion in under-17 football

अंडर-17 फुटबॉल में नगर क्षेत्र बना चैंपियन

Wed, 11 Sep 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
City field becomes champion in under-17 football
देहरादून। अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र (एक) की टीम ने चैंपियन का खिताब कब्जा लिया है। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नगर क्षेत्र ने सहसपुर की टीम को 2-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, गढ़ी कैंट में तीन दिवसीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए। मसूरी ने नगर क्षेत्र (दो) को 2-0, नगर क्षेत्र (एक) ने विकासनगर को 2-0, डोईवाला ने रायपुर को 2-1, सहसपुर ने मसूरी को 2-0 और नगर क्षेत्र (एक) ने डोईवाला को 3-0 को शिकस्त दी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में नगर क्षेत्र (एक) ने सहसपुर को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। नगर क्षेत्र के ऋषभ ने नौवें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। अखिलेश ने 35वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। सहसपुर के अंशु बिष्ट ने 49वें मिनट में गोलकर बढ़त कम करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में रोहित नेगी, एसडीएस रावत, अशोक गंगोला, शैलेंद्र, शुभम थापा, आदर्श, श्रीनाथ ने निर्णायक और मोइन खान ने मैच कमिश्नर की भूमिका निभाई। आयोजन में रविंद्र भंडारी, रवि रावत, अजय नैथानी, सुरेश, डीपी थपलियाल, बीएस रावत, सुंदर सिंह मेहरा, संतोष सिंह, मंजू थापा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed