{"_id":"5b6aff664f1c1bed238b5505","slug":"city-bus-hit-scooty-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सिटी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सिटी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Aug 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी बस की टक्कर से बाइक सवार मेरठ निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार देर रात सहस्रधारा रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार पुत्र जय भगवान निवासी दबथुआ मेरठ वहां एक निजी स्कूल में अध्यापक है। मंगलवार शाम वह अपने दोस्त संजय के साथ देहरादून घूमने आया था। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक पर सहस्रधारा से देहरादून लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आती तेज रफ्तार सिटी बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इमरजेंसी सेवा 108 की मदद से दोनों को दून अस्पताल पहुंचाया। यहां दीपक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि संजय को एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि फिलहाल दीपक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। सिटी बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है।
विज्ञापन