सीआईएससीई रिजल्ट 2021: देहरादून में 12वीं में पलक और 10वीं में योम्स शीर्ष पर, किसी ने स्कूल में तो किसी ने घर पर मनाया जश्न
कोरोना काल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से शनिवार को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के बाद देहरादून में कुछ बच्चों ने स्कूल में तो कुछ ने घर पर ही अपने अभिभावकों के साथ जश्न मनाया।
सीआईएससीई ने शनिवार को आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) के परिणाम जारी किए। जिसमें देहरादून जिले में आईएससी के विज्ञान वर्ग में वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा पलक अग्रवाल ने 99.75, ह्यूमैनिटीज में गौरी सिंघल ने 99.50 एवं वाणिज्य में सौम्या बोहरा ने 98.25 फीसदी अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किए। वहीं, आईसीएसई में सेंट थॉमस कॉलेज के छात्र योम्स नेगी ने 99 प्रतिशत अंक के आधार पर शीर्ष स्थान हासिल किया।
प्रदेश में 100 से ज्यादा स्कूल सीआईएससीई से संबद्ध हैं। इन स्कूलों में इस वर्ष तकरीबन 15 हजार छात्र-छात्राएं हैं। अकेले दून में ही सीआईएससीई से संबद्ध 60 स्कूल हैं। इनमें करीब आठ हजार छात्र-छात्राएं हैं। इनमें लगभग साढ़े चार हजार छात्र-छात्राएं आईसीएसई (10वीं) और करीब साढ़े तीन हजार आईएससी (12वीं) में थे। वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा खुशी मिश्रा ने आईसीएसई में 98.40 अंक हासिल किए। सेंट थॉमस कॉलेज की छात्रा प्रज्ञा डोभाल ने 12वीं में 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सेंट जोजेफ के छात्र कीथ स्वामी ने आईएससी में 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आईसीएसई में संयम और त्रणिति टंडन ने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए। कोरोना काल के चलते रद्द हुई परीक्षा के बाद 12वीं के छात्रों को 10वीं और 11वीं के परिणाम एवं प्री-बोर्ड परीक्षा व असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट के आधार पर अंक दिए गए हैं। वहीं, 10वीं के छात्रों को 9वीं के परिणाम के साथ ही 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा व असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट के आधार पर अंक दिए गए हैं।
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षा को किया गया था रद्द
कोरोना काल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द किया गया था। ऐसे में परीक्षा परिणाम और नंबरों को लेकर छात्रों को बेसब्री से इंतजार था। राजपुर रोड स्थित सेंट जोजेफ्स एकेडमी में अपने अभिभावकों के साथ जश्न मनाने आए बच्चों ने कहा कि सुबह से ही बोर्ड परिणाम का इंतजार था।
दोपहर तीन बजते ही ऑनलाइन रिजल्ट देखा तो खुशी का ठिकाना न रहा और जश्न मनाने के लिए वह अभिभावकों के संग स्कूल पहुंच गए। हालांकि स्कूल में कम बच्चों के पहुंचने से बोर्ड रिजल्ट का जश्न फीका रहा। शिक्षकों ने भी बच्चों को मोबाइल के माध्यम से ही शुभकामनाएं दी। शहर के करीब 50 से अधिक स्कूल बोर्ड से संबंद्ध हैं।
सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 24 जुलाई, 2021 यानी आज दोपहर तीन बजे घोषित किया गया। देश भर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण 10 मई से 8 जून तक आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं की परीक्षा को बोर्ड द्वारा रद्द कर दिया गया था।
कक्षा 12वीं के लिए सीआईएससीई परिणाम 2021 का मूल्यांकन 60:40 फॉर्मूले के आधार पर किया गया है। जहां कक्षा 11वीं के 60 फीसदी, कक्षा 12वीं के 30 फीसदी और कक्षा 10वीं के 10 फीसदी अंक लिए गए हैं। परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच नहीं होगी। हालांकि, परिषद ने गणना त्रुटियों के सुधार के लिए एक विवाद समाधान तंत्र विकसित किया है।
परिणाम के बहाने डेढ़ साल बाद दोस्तों से मिले बच्चे
10वी और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बहुत से छात्र अपने दोस्तों से करीब डेढ़ साल बाद मिले। देहरादून के कुछ स्कूलों में पास होने का जश्न मनाने आए छात्रों ने कहा कि कोरोना काल के चलते दोस्तों से मिलना नहीं हो रहा है।
कॉन्वेंट रोड स्थित सीजेएम स्कूल और सेंट जोजेफ्स स्कूल में आए छात्रों ने कहा कि लंबे समय बाद दोस्तों से मिलकर पास होने की खुशी दोगुनी हो गई है। इस बीच बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई और अपनी दिनचर्चा के अनुभव भी एक दूसरे से साझा किए। साथ ही जमकर सेल्फी भी ली।
परिणाम से नाखुश बच्चे अपनाएंगे मूल्यांकन का विकल्प
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से जारी आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के परिणाम से कुछ बच्चे नाखुश हुए। ऐसे में वह बच्चे फिर से मूल्यांकन कराने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। छात्रों के अनुसार पिछली कक्षा से भी कम नंबर आने से उनका रिजल्ट खराब हो गया है।
परिणाम से नाखुश हुए कुछ बच्चे शनिवार को स्कूल पहुंचे और फिर से मूल्यांकन कराने की मांग की। राजपुर रोड स्थित सेंट जोजेफ्स स्कूल आए 12वीं के छात्र दीपज्योत ने कहा कि 12वीं में उनके 76.75 फीसदी ही अंक आए। जबकि 10वीं में 92.6 प्रतिशत अंक आए थे। इस बार पिछली कक्षा के आधार पर रिजल्ट बनाया गया है तो कम नंबर आने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
मूल्यांकन सही न होने से उनका 12वीं के बोर्ड का रिजल्ट खराब हो गया है। दीपज्योत ने कहा कि दूसरे स्कूल के भी उनके कुछ दोस्तों के साथ ऐसा ही हुआ है। ऐसे में हम सब स्कूल प्रबंधन से मिल एक बार फिर मूल्यांकन कराने की मांग करेंगे।
कैंब्रियन हाल स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम
अभय सेमवाल और अनुदित्या मिश्रा ने 96.25 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अभयवीर यादव और दीपिका गुरुरानी ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।अभिषेक भंडारी ने 96 फीसदी, अग्रणी राना 96 फीसदी अंक प्राप्त किए। ह्यूमैनिटीज वर्ग में निष्ठा उनियाल ने 94.75 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
जबकि वाणिज्य वर्ग में सिमरन कौर ने 97 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। 10वीं में विज्ञान वर्ग में धर्ममिष्ठा मल्हान ने 97 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। अनिश कालरा 96.8 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में युविका गुरुंग ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
तनवी, अभिषेक और आकृति ने किया टॉप
दून कैंब्रिज स्कूल में कक्षा 10वीं के विज्ञान वर्ग में तनवी सिलोरा ने 90 प्रतिशत, 12वीं के विज्ञान वर्ग में अभिषेक ठाकुरी ने 90 फीसदी अंक और वाणिज्य वर्ग में आकृति घिल्डियाल ने 92.5 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल एचके छाबरा ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
स्मृति सिंह ने हासिल किए 97.50 प्रतिशत अंक
मसूरी वाइनबर्ग एलन स्कूल की आईएससी 12वीं की छात्रा स्मृति सिंह ने 97.50 प्रतिशत, उपासना गुनसोला ने 96.75 और उदिता नारु ने 94.24 प्रतिशत अंक हासिल किए। मसूरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित जुगरान ने बताया कि 10वीं में अंजलि पंवार ने 90.8, 12वीं में श्रद्वेय नौडियाल ने 91.50, विकास आगरी ने 90.75, रजाक सैफी ने 90.25 प्रतिशत अंक हासिल किए।
वाइनवर्ग एलन स्कूल के 10वीं में अंशू गुप्ता ने 96.40, प्रभनूर कौर साहनी ने 96.40, देवयानी विजयवर्गीय ने 94.80, किंजल ने 94.80 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं, गुरुनानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी ने बताया कि 12वाीं की छात्रा सचीईल ने 97, अनन्या ने 95 और जीनीत ने 94.5 फीसदी अंक हासिल किए। 10वीं की छात्रा शिप्रा ने 95, श्रेया नेगी ने 93.2 फीसदी अंक हासिल किए।