CISCE Result 2020 : होनहारों की दोस्ती बनी मिसाल, 10वीं के बाद 12वीं में फिर किया कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएससीई 12वीं के नतीजों में बचपन की दोस्ती की मिसाल फिर सामने आई। बचपन से साथ-साथ पढ़ीं दो दोस्त 12वीं की मेरिट में पहले और दूसरे स्थान पर रही हैं। दो साल पहले दोनों दोस्त 10वीं में एक साथ प्रदेश की टॉपर बनी थीं।
ICSCE टॉपर्स टॉक : इन चिजों को अपनाकर और इनसे दूर रहकर बने टॉपर, पढ़ें सफलता के मंत्र
भव्या और ईशान्वी की दोस्ती बचपन की है। उन्होंने बताया कि जब कक्षा दो में वह ब्राइटलैंड स्कूल में आई थीं तो दोनों की दोस्ती हो गई थी। दोस्ती इतनी पक्की हुई कि दोनों में हर साल अंकों की होड़ सी मचती है। बावजूद इसके दोनों हर साल एक जैसे अंक लेकर पास होती हैं।
दोस्ती में ही हर विषय पर दोनों मिलकर बातचीत करती हैं। एक-दूसरे को समझाती हैं। दो साल पहले जब 10वीं का रिजल्ट आया था तो भव्या और ईशान्वी 98.25 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की टॉपर बनी थीं।
राहें जुदा लेकिन साथ हमेशा का
इस साल जब रिजल्ट आया तो भव्या मदान तीन अंकों से आगे निकल गई। भव्या ने जहां 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में प्रदेश में टॉप किया है तो वहीं ईशान्वी 99 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही हैं। रिजल्ट आते ही दोनों ने एक-दूसरे को फोन करके बधाई दी।
भव्या और ईशान्वी की राहें अब जुदा हो जाएंगी। दरअसल, भव्या जहां डॉक्टर बनने के लिए नीट की तैयारी कर रही हैं, वहीं ईशान्वी इंजीनियर बनने के लिए जेईई की तैयारी कर रही हैं। हालांकि दोनों का कहना है कि राहें भले जुदा हों लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी।
मैथ्स में दोनों ने मारी सेंचुरी
भव्या मदान और ईशान्वी मोहन ने इस साल मैथ्स में एक साथ 100-100 अंक हासिल किए हैं। हालांकि कुल मिलाकर देखें तो भव्या ने 400 में से 399 जबकि ईशान्वी ने 400 में से 396 अंक हासिल किए हैं।