फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Christmas will be celebrated with great pomp today

Dehradun News: आज धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस पर्व

Wed, 25 Dec 2024 05:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Christmas will be celebrated with great pomp today
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। पछवादून में बुधवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर लोग बड़ी संख्या में बाजार में खरीददारी करने के लिए पहुंचे थे। क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च में भी तैयारियां चल रही है। पछवादून के चर्च को रोशनी और सजावटी झंडियों से सजाया गया है। चर्चों में क्रिसमस ट्री चर्च परिसर में लगाए गए हैं, जिन पर चमचमाते सितारे, बेल्स और रंग- बिरंगे तोहफे टांगे गए हैं। मंगलवार को क्रिसमस पर्व को लेकर बाजारों में खास रौनक देखी गई। गिफ्ट, सजावट का सामान, क्रिसमस ट्री, सितारे, और सेंटा क्लॉज की ड्रेस की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही थी। बच्चे खरीदारी करनेने में उत्साहित दिखे। वहीं क्रिसमस पर्व को लेकर कोतवाली रोड स्थित चर्च को भव्य रूप से सजाया गया है। इसके अलावा सेंट पोल स्कूल स्थित चर्च को रंग बिरंगी झंडियों से नहलाया गया है। रात के समय चर्च में लगाई गई मोमबत्ती का अलग ही नजारा देखने को बन रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed