फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Christmas Day celebrated with great fanfare in schools

स्कूलों में धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे

Wed, 25 Dec 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Christmas Day celebrated with great fanfare in schools
नन्ही दुनिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्र छात्राए। - फोटो : VIKAS NAGAR
शहर और आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में सेंटा क्लाज ने बच्चों को मिठाई और टॉफियां आदि भी वितरित किए। इसके साथ ही बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेने का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल रोड स्थित नन्ही दुनिया स्कूूल में भी क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नाटक अंशु धारा के माध्यम से तैयार किया गया। जिसमें सभी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर परिचय दिया। रंग बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने अपने अपने किरदारों का बखूबी मंचन कर रहे थे। ईसा मसीह के जन्म का संदेश परी (महक) द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथि संजय और वीके गोयल ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रभु ईसा के जन्म पर खुशियों की सौगात का बच्चों ने चित्रण किया। नाटक में गडरिया (निखिल) की दयालुता को दर्शाया गया कि किस तरह से वह यूसुफ (गौरी) और मरियम (कशिश) को गौशाला में स्थान देता है और तीन दिशाओं से आए राजा शुभकामनाओं सहित जड़ी बूटियां, रतन, भेंट स्वरूप देते हैं। कार्यक्रम का समापन मदर क्रिसमस (आसना), उनके मित्र मनीष ने गीत गाकर किया। सोशल एक्टिविस्ट सातवीका ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य प्रवर्तक किरन गोयल, उर्मिला ठाकुर आदि ने सभी को क्रिसमस डे ओर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं, डाकपत्थर स्थित विकास निकेतन हाईस्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा। जिसमें प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित कई नाटिकाओं का भी मंचन हुआ। एसबी कॉलेज विकासनगर और भीमावाला स्थित एसएसजी स्कूल में भी प्रभु यीशु के जन्म दिन के त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा, भोजावाला रोड स्थित यूरो किड्स समेत विभिन्न स्कूलों में भी क्रिसमस डे उत्साहपूर्वक मनाया गया।

नन्ही दुनिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सजे-धजे बच्चे।

नन्ही दुनिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सजे-धजे बच्चे।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed