{"_id":"5e03bc4a8ebc3e880968fa07","slug":"christmas-celebrated-by-giving-gifts-and-sweets-to-children-vikas-nagar-news-drn33061893","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को गिफ्ट और मिठाई देकर मनाया क्रिसमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को गिफ्ट और मिठाई देकर मनाया क्रिसमस
विज्ञापन
मुख्य बाजार विकासनगर में क्रिसमस के अवसर पर सजे-धजे बच्चे।
- फोटो : VIKAS NAGAR
शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने बच्चों को मिठाई और गिफ्ट देकर क्रिसमस डे मनाया। शहर में यीशू के जन्म की खुशी में शहर में शोभा यात्रा निकाली गई।
बुधवार को मार्टिनडेल गांव पहाड़ी गली पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। वहां पर प्रभु यीशू के जन्म की खुशी में लोगों ने खूब उत्साह से गीत गाए। वहां से बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा और झांकियां निकाली। जो मार्टिनडेल गांव पहाड़ी गली से निकलकर सिनेमा गली चौक, हॉस्पिटल रोड, अमर स्वीट शॉप, डाकपत्थर चौक से वापस मेन रोड, गीता भवन से निकलते हुए सेंट जेम्स गिरजाघर पहुंचे। शोभा यात्रा के दौरान सेंटा क्लाज बने लोगों ने बच्चों को टॉपी और मिठाइयां वितरित की। गिरजाघर में पादरी ने प्रभु यीशु के जन्म का पैगाम सुनाया। इस अवसर पर चर्च के अध्यक्ष एवं पास्टर एसके सिंह, रजज डेविड, रजनीश, आनंद, डेनियल, हैप्पी, सेमसन, रोबिन, ओबैद, दिवाकर, सन्नू, मोनिका, प्रदीप रानी, लिलियन, निगी, हेमन्वेल, अमित, कवल राज, धरून, अरितल, धरून, अरितल, अनवर आदि शामिल रहे।
वहीं, ग्वालियर गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से क्रिसमस के अवसर पर गिफ्ट देकर क्रिसमस मनाया। जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक क्रिसमस मनाया। बच्चे गिफ्ट लेकर बहुत खुश हुए। खाद्य सामग्री एवं उपहार द्वारा क्रिसमस मनाया गया। इस दौरान ग्वालियर गर्ल्स के उपाध्यक्ष प्रीति सैनी ने कहा हमें सभी त्यौहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। जिससे समाज में एक भाईचारे का संदेश पहुंचता है और सभी में त्योहारों को लेकर जागरुकता बनती है। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बाढ़वाला बस्ती में बच्चों को गिफ्ट देकर और खिलौने देकर बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया। जिसमें 30 से 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गिफ्ट पाकर बच्चों में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान ग्रुप के अध्यक्ष रेहाना सिद्दीकी, प्रीति सैनी, पायल चौहान, मुस्कान, अल्फिशा, जीनत, मुश्किल, शगुफ्ता आदि मौजूद रहे।