फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Christmas boom around Doon

दून में चारों ओर रही क्रिसमस की धूम

Thu, 26 Dec 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Christmas boom around Doon
सेंटा की पोशाक पहने बच्चे।
दून में बुधवार को चारों तरफ क्रिसमस की धूम रही। क्रिसमस के लिए सभी गिरिजाघरों को करीने से सजाया गया। लोगों ने कैरल्स गाए और एक दूसरे को को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह अनुयायियों को प्रभु यीशु का शांति और प्रेम का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही शहर के सभी गिरिजाघरों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गिरिजाघरों में बच्चों ने कैरल्स गाए और प्रभु यीशु के जीवन से जुड़े कई दृश्यों का मंचन किया। साथ ही उन्होंने दुनिया और देश में शांति व सद्भाव की प्रार्थना की। नेशविला रोड स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में पादरी दिनेश प्रसाद ने प्रभु यीशु का संदेश सब तक पहुंचाया। राजपुर रोड स्थित मॉरिसन मेमोरियल चर्च में पादरी पीजे सिंह ने धर्म के नाम पर भेदभाव को गलत बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म की अच्छाईयों को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन

सभी चर्च और शहर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट भेंट किए। कई जगह लोगों ने भी सेंटा की ड्रेस पहनी और गिफ्ट बांटे। वहीं बच्चों ने भी सेंटा की ड्रेस पहनकर जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अमन और तरक्की की कामना की
देशभर में बने हिंसा और अराजकता के माहौल के बीच लोगों ने क्रिसमस पर अमन और तरक्की की कामना की। उन्होंने कहा कि देश में सभी वर्गों और धर्मों के लोगों को मिलजुलकर रहना होगा। सभी गिरिजाघरों में देश के हालातों में सुधार की प्रार्थना की गई।

--
कैंडल जलाकर किया याद
सभी गिरिजाघरों में लोगों ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु को याद किया। बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी कैंडल लेकर गिरिजाघर पहुंचे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

सेंट फ्रांसिस चर्च के पास गुब्बारों की खरीदारी करते बच्चे।

सेंट फ्रांसिस चर्च के पास गुब्बारों की खरीदारी करते बच्चे।

सेंट फ्रांसिस चर्च में कैंडल जलाकर प्रार्थना करतीं युवतियां।

सेंट फ्रांसिस चर्च में कैंडल जलाकर प्रार्थना करतीं युवतियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed