फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chinese troops in indian area on uttarakhand border.

अरुणाचल के बाद उत्तराखंड में चीनी सैनिकों की घुसपैठ, सीएम रावत ने की पुष्टि

Wed, 27 Jul 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Jul 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
Chinese troops in indian area on uttarakhand border.
चीन सैनिक - फोटो : reuters

उत्तराखंड से मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चमोली से सटी चीन सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ का मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों ने चमोली सीमा पर घुसपैठ की है। लेकिन अच्छी बात यह है कि वहां मौजूद महत्वपूर्ण नहर त‌क चीनी सेना नहीं पुहंच पाई है। रावत ने कहा कि मुझे यकीन है केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संज्ञान लेगी।

विज्ञापन


चमोली सीमा पर हो रहे चीनी घुसपैठ का पता तब चला जब सीमा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंची ‌प्रशासन की टीम को चीनी सैनिकों को जांच करने से रोकते हुए वापस खदेड़ दिया। वहीं जिलाधिकारी चमोली ने टीम के सीमा क्षेत्र में जाने की बात तो स्वीकारी लेकिन मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


हर बार की तरह इस बार भी जोशी मठ के उप जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की 19 सदस्यीय टीम 19 जुलाई को चीन सीमा के निरीक्षण को गई थी। टीम सुमना क्षेत्र तक वाहन से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होतीगाड़ नदी का जलस्तर बढ़ने से टीम को वाहन यहीं छोड़ने पड़े। इसके बाद दूसरे छोर पर खड़े वाहनों से टीम सेना चौकी रिमखिम पहुंची।
 

भारतीय दल को देखते ही चीनी सैनिकों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Chinese troops in indian area on uttarakhand border.
india-china - फोटो : india-china

करीब आठ किमी दूर सीमा क्षेत्र में पहुंचने पर यहां पहले से चीन सैनिकों को मौजूद देख टीम के होश उड़ गए। भारतीय दल को देखते ही चीनी सैनिकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और टीम सदस्यों को तुरंत लौट जाने का इशारा किया।

चीनी सैनिकों के तेवर देख टीम ने निरीक्षण छोड़ तुरंत वापस लौटने में ही भलाई समझी। टीम के सदस्यों ने इसकी जानकारी सीमा क्षेत्र में मुस्तैद आईटीबीपी के अधिकारियों को भी दी। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बाड़ाहोती क्षेत्र में पहुंचते ही टीम को दूर से ही चीनी सैनिक दिखाई दे गए थे।

टीम आगे पहुंची तो चीनी सैनिकों ने उन्हें वापस चले जाने का इशारा किया। गौरतलब है कि चीन सीमा क्षेत्र में प्रशासन का निरीक्षण नियमित प्रक्रिया है। इसकी गोपनीय रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाती है।

बाड़ाहोती है नो मेंस लैंड एरिया

Chinese troops in indian area on uttarakhand border.
बॉर्डर

चमोली जनपद से सटी भारत-चीन सीमा में बाड़ाहोती क्षेत्र नो मेंस लैंड एरिया है। हर वर्ष चमोली जिला प्रशासन की टीम सीमा क्षेत्र में चीनी गतिविधियों को देखने और भारत की मौजूदगी दर्ज करने के लिए यहां सामान्य निरीक्षण के लिए जाती है। पूर्व में टीम वर्ष में दो बार जाती थी, लेकिन वर्ष 2015 से टीम वर्ष में तीन बार सीमा क्षेत्र के निरीक्षण को जाती है। 

इससे पूर्व भी हुई है घुसपैठ
सीमा क्षेत्र में चीन सैनिकों द्वारा भारतीयों के साथ इस तरह का व्यवहार करने का यह पहला मामला नहीं है। बीते वर्ष भी चीन सैनिकों ने बाड़ाहोती क्षेत्र में भारतीय चरवाहों के खाद्यान्न को नष्ट कर बाड़ाहोती को अपनी सीमा बताया था। दो वर्ष पूर्व भारतीय सीमा में चीनी हेलीकॉप्टर के घुसने का मामला भी प्रकाश में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed