फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chinese product sale in diwali festival.

PM मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ को मिला चाइनीज 'चैलेंज'

Mon, 02 Nov 2015 01:40 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Nov 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
chinese product sale in diwali festival.

पीएम नरेंद्र मोदी की 'मेक इन इंडिया' के सपने पर चाइना सेंध लगा रहा है। दीपावली पर पीएम मोदी की स्वदेशी सामान अपनाने की अपील का कुछ खास असर नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


पीएम के संदेश के बाद लोगों ने भले ही स्वदेशी सामान खरीदने का मन बना लिया हो, लेकिन देहरादून के बाजार में चाइनीज सामान की चकाचौंध बनी हुई है। इसके पीछे एक बड़ी वजह चाइनीज सामान का देसी सामान की तुलना में सस्ता होना है। वहीं, चाइनीज सामान को टक्कर देने के लिए इस बार निर्माताओं ने उनकी नकल की है।
विज्ञापन


सिंघल प्लास्टिक के मालिक नीरज सिंघल ने बताया कि पिछले कई सालों से दीपावली पर बंदूकें बेचने का काम कर रहे हैं। दिल्ली और अलीगढ़ से माल लाते हैं। इस बार चाइनीज बंदूकों की नकल की गई है। देसी माल अधिक मिला है। मैनी ट्रेडर्स के मयंक ने बताया कि चाइनीज बंदूकें अधिक आकर्षक दिख रही हैं। यही वजह है कि बच्चे इन्हीं की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाइनीज समझकर कर लेते हैं खरीदारी

chinese product sale in diwali festival.

पलटन बाजार में दीयों और देवी-देवताओं की मूर्तियों का काम करने वाले सुशील कुमार मित्तल ने बताया कि वह दीपावली पर मिट्टी के दीये और मूर्तियां बनाने का काम करते हैं। इनमें फिनिशिंग इतनी बेहतर होती है कि लोग देखते ही कहते हैं यह सामान चाइनीज ही है।

सुशील ने बताया कि कई लोग पूजन के लिए विशेष रूप से मिट्टी के ही दीयों या मूर्तियों की मांग करते हैं। अधिकतर लोग चाइनीज आइटम समझकर सामान खरीदते हैं।

महंगी हैं स्वदेशी लड़ियां
न्यू बंसल इलेक्ट्रिकल्स के राजेंद्र बंसल ने बताया कि लोग स्वदेशी लड़ियां खरीदना चाहते हैं और खरीदते भी हैं, लेकिन यह महंगी हैं। ऐसे में हर तबके के लोग इसे नहीं खरीद पाते। चाइनीज लड़ियां 20 रुपए से शुरू होकर हर रेंज में हैं, वहीं स्वदेशी लड़ियों की कीमत 200 रुपए से शुरू होती है।

चाइनीज सामान का विरोध
जनजागरण अभियान समिति चाइनीज सामान का विरोध कर रही है। समिति की ओर से दूधली ग्रामसभा में महिलाओं, युवक और युवतियों को मिट्टी के दीये और मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

आयोजक अजय कुमार ने बताया कि शिविर में बनी सैकड़ों मोमबत्तियों को बाजार में बेचकर गरीब लोगों की दीपावली खुशहाल की जाएगी। लोगों से स्वदेशी अपनाने को कहा जाएगा। साथ ही चाइनीज सामान का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed