फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chinese chocolate harmful.

सावधान! बाजार में बिक रही है 'एक्सपायरी' चॉकलेट

Fri, 02 Jan 2015 04:43 PM IST
ओम प्रकाश सती/ अमर उजाला, हल्द्वानी
ओम प्रकाश सती/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 02 Jan 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
chinese chocolate harmful.

यूं तो अच्छी चॉकलेट का एक टुकड़ा आपका मूड और सेहत दोनों को ठीक कर सकता है, लेकिन चाइनीज चॉकलेट लोगों का मूड और सेहत दोनों बिगड़ा रही हैं। इन दिनों बाजार में धड़ल्ले से इनकी बिक्री हो रही है।

विज्ञापन


खराब निकलने पर वापसी और सेहत को नुकसान न पहुंचाने की कोई वारंटी नहीं। ये जानते हुए भी कुछ बड़े दुकानदार सिर्फ अपने मुनाफे के लिए इन्हें बेच रहे हैं। वो भी मुंहमांगे दामों पर।
विज्ञापन


दुकानदार कर रहे सेहत से खिलवाड़

मोबाइल, खिलौने, लाइटिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों के बाद अब चीन ने बाजार में सस्ती चाकलेटों की बड़ी रेंज उतारी है, जो नामी कंपनियों से काफी सस्ती पड़ती हैं, जिस कारण लोग बच्चों की जिद पूरी करने के लिए इन्हें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चॉकलेटों की एक्सपायरी डेट भी डेढ़ साल तक है, जबकि नामी कंपनियों की चॉकलेट 9 से 12 माह में खराब हो जाती हैं। नामी चॉकलेट कंपनियां खराब निकलने पर चॉकलेट बदलने की भी वारंटी देती हैं।

कंपनी ये भी विश्वास दिलाती हैं कि उनकी चॉकलेट से सेहत को नुकसान नहीं होगा, मगर चीन से आ रही ये चॉकलेट ऐसा कोई वादा या दावा नहीं करती। इनमें ज्यादा समय तक सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा प्रिजरवेटिव्स मिलाए जाते हैं जो कि सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

शहर के एक नामी दुकानदार ने तो ये चॉकलेट बेचने के बाद एक ग्राहक को यह तक कह दिया कि माल खराब है तो क्या वह चीन जाकर उसे वापस करेगा। इसकी कोई वारंटी नहीं होती।

प्रतिबंधित है चाइनीज चॉकलेट

चीन से आने वाले दूध, दूध के अन्य उत्पाद, चॉकलेट और टाफियों की बिक्री पर सरकार ने जून 2015 तक बैन लगा रखा है, क्योंकि इनमें जांच के बाद 2008 में मैलामाइन पाया गया था जो कि प्लास्टिक और फर्टिलाइजर बनाने में इस्तेमाल होता है।

और सेहत के लिए काफी खतरनाक है, लेकिन कुछ बड़े दुकानदार बड़ा मुनाफा कमाने के लिए प्रतिबंध के बावजूद इनकी बिक्री कर रहे हैं जो कि गंभीरतम अपराध इसलिए है क्योंकि इन्हें बच्चे ज्यादा खाते हैं।

बंद करवाई जाएगी बिक्री

चीनी चॉकलेट, टॉफियां और अन्य प्रतिबंधित उत्पादों पर प्रतिबंध के बावजूद अगर ये बिक रही हैं तो ये गलत है। व्यापार मंडल इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा और ऐसे उत्पादों की बिक्री बंद करवाई जाएगी।
- जसविंदर भसीन, युवा जिलाध्यक्ष प्रांतीय युवा व्यापार मंडल

अनऑर्गेनाइज तरीके से चल रहा व्यापार
इस तरह के प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री का खेल अनआर्गेनाइज्ड तरीके से चल रहा है, दिल्ली से दो नंबर का माल लाकर यहां के कुछ बड़े मिठाई विक्रेता और व्यापारी उसे बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, जिसका न कोई रिकार्ड होता है और न ही कोई बिल और वारंटी। हमने खुद एक बड़े मिठाईवाले की दुकान पर ये चॉकलेट खरीदी। वापस करने के नाम पर वह और हेकड़ी से बात करने लगा।

चेकिंग की जाएगी
शहर में इस तरह की चॉकलेट बेचने वाली दुकानों की चेकिंग की जाएगी। इस तरह की वस्तुएं बेचना गैर कानूनी है, अगर दुकानदार को उसके नुकसान का पता हैं और सिर्फ मुनाफे के लिए उसे बेच रहा है तो कार्रवाई होगी।

- एके फुलेरिया, जिला खाद्य अधिकारी

माल खराब निकला तो वापस
हमारी कंपनी चॉकलेट खराब निकलने पर उसे वापस करने की गारंटी देती है। कंपनी का ये भी दावा है कि इससे खाने वाले की सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। कोई अन्य तरह की शिकायत आने पर भी कंपनी ग्राहक को संतुष्ट करती है।
- सुनील कुमार, कैडबरी डीलर

चीनी माल की कोई गारंटी नहीं
ये चॉकलेट चाइना से आ रही हैं। माल खराब होने पर वापसी की कोई गारंटी नहीं है। इसे खाने से सेहत बिगड़ी तो भी हमारी कोई गारंटी नहीं।
- शहर का एक जाना माना मिठाई विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed