फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   China company to provide four-G service in Nepal's frontier region

चीन की कंपनी नेपाल के सीमांत क्षेत्र में उपलब्ध कराएगी फोर जी सेवा

Sat, 04 Jul 2020 09:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट(पिथौरागढ़)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट(पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Jul 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
China company to provide four-G service in Nepal's frontier region
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीमा विवाद बीच नेपाल त्रिदेशीय सीमा पर सड़क और संचार को विकसित करने में तेजी से लगा हुआ है। ब्यास के पास नेपाल टेलीकाम के टावर को फोर जी सेवा से जोड़ने जा रहा है।

विज्ञापन


चीन और नेपाल सीमा पर सेना और आईटीबीपी हाई अलर्ट पर, फाइटर जेट ने दूसरी बार भरी उड़ान
विज्ञापन


इससे छंगरु के लोगों को जल्द हाईस्पीड सेवा मिलेगी। साथ ही चीन सीमा के पास तिंकर में भी स्काई कंपनी के टावर को लगाने की योजना बना रहा है। भारत ने चीन सीमा के लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद अपनी सुरक्षा को मजबूत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से बौखलाया चीन अब नेपाल का सहारा लेकर सीमाओं पर सड़क पहुंचाने, सशस्त्र प्रहरी बल की सैकड़ों बीओपी खोलने और संचार को मजबूत बनाने में लगा है।

फोर जी सेवा से जोड़ने का कार्य चीन की हुआवेई कंपनी करेगी

कुछ समय पहले ब्यास के पास मोबाइल टावर लगाने के बाद उसे फोर जी सेवा से जोड़ने जा रहा है। टावर के फोर जी सेवा से जुड़ने से नेपाल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोग गांव में रहकर ही सीमाओं के प्रहरी बन सकेंगे।

टेलीकाम विभाग दार्चुला प्रमुख कृष्ण बहादुर गुरुंग ने बताया ब्यास में लगे टावर को फोर जी सेवा से जोड़ने का कार्य चीन की हुआवेई कंपनी करेगी। ब्रहमलोक और मीनार में स्काई की सेवा है। जिसे सैटेलाइट के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।  

नेपाल तिंकर में भी लगाएगा मोबाइल टावर 

नेपाल सरकार की योजना के तहत ब्यास के टावर को नमस्ते और तिंकर के टावर को स्काई से जोड़ने की योजना है। नेपाल टेलीकाम क्वालिटी सर्विस के लिए तिंकर गांव के पास टावर लगाने की योजना पर भी काम कर रहा है। टावर लगने के बाद भारत और नेपाल के नागरिक और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां भी इसका उपयोग करने लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed