{"_id":"64cc0c975a034925f70a635d","slug":"childrens-commission-strict-on-lack-of-arrangements-for-prevention-of-dengue-in-schools-dehradun-news-c-5-drn1037-215154-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्कूलों में डेंगू से बचाव के नहीं इंतजाम, उत्तराखंड बाल आयोग सख्त, नोटिस जारी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्कूलों में डेंगू से बचाव के नहीं इंतजाम, उत्तराखंड बाल आयोग सख्त, नोटिस जारी करने के निर्देश
Fri, 04 Aug 2023 01:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:56 PM IST
सार
सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद आशिक ने बाल आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। मोहम्मद आशिक का कहना है कि प्रदेश के स्कूलों में डेंगू से बचाव के लिए कोई भी सुरक्षा के इंतजाम और उपाय नहीं किए गए हैं। उनकी शिकायत का बाल आयोग ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन स्कूलों में फॉगिंग और सुरक्षा के इंतजाम पूरे नहीं हैं। इस मामले का उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने महानिदेशक विद्यालय शिक्षा और महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद आशिक ने बाल आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। मोहम्मद आशिक का कहना है कि प्रदेश के स्कूलों में डेंगू से बचाव के लिए कोई भी सुरक्षा के इंतजाम और उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Landslide: गौरीकुंड में भूस्खलन, मलबे में दबे चार शव निकाले, 15 लापता की तलाश में रेस्क्यू जारी
विज्ञापन
स्कूलों में अभी तक फागिंग भी नहीं कराई गई है। इससे बच्चों को डेंगू का खतरा बना हुआ है। यह विषय सीधे तौर पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और उनके जीवन से जुड़ा है, लेकिन फिर भी शिक्षा विभाग और नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।