फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children will be given polio drops on 27th

27 जून को पांच साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

Tue, 22 Jun 2021 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Children will be given polio drops on 27th
देहरादून। राजधानी दून में 27 जून को पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। दो ब्लॉकों को छोड़कर पूरे जिले में टीकाकरण का अभियान चलेगा। इसके बाद छह दिन डोर टू डोर जाकर वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को सीडीओ नीतिका खंडेलवाल ने शिक्षा, बाल विकास, पंचायती राज अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। डब्ल्यूएचओ के डॉ. विकास शर्मा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उत्तराखंड में टीकाकरण की प्रक्रिया और आवश्यक सावधानियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने टीकाकरण के दौरान महामारी की गाइडलाइन का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों के लिए मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स समेत अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। उन्होंने टीकाकरण के दौरान बच्चों को न छूने और अभिभावकों से ड्रॉप पिलाने में सहायता लेने को कहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि 27 जून को बूथ डे के मौके पर चकराता और कालसी ब्लॉक को छोड़कर शेष जिले में अभियान चलेगा। 28 जून से पांच जुलाई तक घर-घर जाकर वैक्सीन पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती, सीईओ आशारानी पैन्यूली, डीपीओ डॉ. अखिलेश मिश्रा, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed