फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children saved the drowning lady in haridwar

डूबती हुई महिला के लिए फरिश्ता बने बच्चे, ऐसे बचाई महिला की जान

Fri, 09 Jun 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 09 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Children saved the drowning lady in haridwar

गुरुवार को डूबती हुई मह‌िला के ‌ल‌िए कुछ बच्चे फर‌िश्ता बनकर आ गए। बच्चों ने अपनी सूझ-बूझ से मह‌िला की जान बचाई। 

विज्ञापन


जटवाड़ा पुल से गंगनहर में कूदकर एक विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंगा घाटों पर नहा रहे बच्चों ने मिलकर विवाहिता को बचा लिया। इतने में विवाहिता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए बगैर उसे अपने साथ ले गए।   
विज्ञापन


भारी गर्मी के कारण हरिद्वार और ज्वालापुर के तमाम गंगा घाट इन दिनों स्नान करने वालों से गुलजार रहते हैं। नहाकर गर्मी दूर भागने वालों की दिन भर भीड़ लगी रहती है। बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक एक विवाहिता जटवाड़ा पुल पर पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट पर नहा रहे बच्चों ने यह नजारा देखा तो उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद पड़े। करीब 10 से 14 वर्ष उम्र के तीन-चार बच्चों ने विवाहिता को बचाने के काफी देर तक जद्दोजहद करते रहे। बच्चों ने महिला को डूबने नहीं दिया।

इस बीच महिला और उसे बचाने का प्रयास कर रहे बच्चे बहते-बहते नई गंगनहर के चैनल तक जा पहुंचे। आखिर वह अपनी कोशिश में कामयाब रहे और महिला को बाहर ले आए। इस बीच विवाहिता के परिजन भी घाट पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।       


कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विवाहिता को कुछ बालकों ने डूबने से बचाया है। विवाहिता या उसके परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। 
  
मोबाइल कैमरों में कैद हुई पूरी जद्दोजहद      
जटवाड़ा पुल पर महिला के गंगनहर में छलांग लगाने के बाद उसे बचाने की पूरी जद्दोजहद  लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद की। घाट पर फोटो और वीडियो बनाने वालों का जमावड़ा लगा रहा।

चंद मिनट में ही ये फोटो और वीडियो व्हाटसऐप ग्रुपों पर वायरल हो गई। घाट पर अक्सर आने वाले लोगों ने बताया कि बच्चे कई लोगों को डूबने से बचाते हैं। जबकि गर्मियों का सीजन देखते हुए प्रमुख घाटों पर गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है। अमूमन बच्चे जब किसी डूबते को बचा लेते हैं, तब जल पुलिस सूचना मिलने के बाद लिखा पढ़ी के लिए मौके पर पहुंचती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed