फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children brainwashed for conversion in private school complaint filed against teacher selakui dehradun news

Dehradun News: ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में बच्चों का ब्रेनवॉश कर रही थी शिक्षिका, काम करवाने के लिए दिया लालच

Sun, 23 Jul 2023 10:06 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Jul 2023 10:06 AM IST
सार

सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी  तीन महिलाओं ने एक शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है और वह बच्चों का ब्रेनवॉश कर रही है।

विज्ञापन
Children brainwashed for conversion in private school complaint filed against teacher selakui dehradun news
किताबें - फोटो : books

विस्तार

ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में एक  शिक्षिका बच्चों का ब्रेनवॉश कर रही थी। उन्होंने लालच देती। सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि मामले में तीन महिलाओं ने शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल में धर्मांतरण के लिए बच्चों का ब्रेनवॉश करने के आरोप में तीन महिलाओं ने सेलाकुई थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी शीला जाना, आराधना कश्यप और रीना ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।
विज्ञापन


शिक्षिका के घर जाकर जमकर हंगामा काटा
आरोप है कि वह उनके बच्चों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म विशेष को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही पैसे देने का लालच भी देती है। शिक्षिका ने उनके बच्चों को धर्म विशेष से जुड़ीं किताबें भी दी हैं। मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस मामले को लेकर महिलाओं ने शिक्षिका के घर जाकर जमकर हंगामा काटा था। पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को समझाकर शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Accident:  कंरट हादसेे मामले में इन दो अधिकारियों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

उधर, बजरंग दल के जिला सह संयोजक शेखर बंसल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में प्रार्थना सभा के नाम पर बड़ी संख्या पर धर्मांतरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां हिंदू धर्म से जुड़े लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेंटरों की जांच कर कड़ी कारवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed