फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli accident Two officers Bhaskar and Malik may be arrested soon Uttarakhand news in hindi

Chamoli Accident: कंरट हादसेे मामले में इन दो अधिकारियों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Sat, 22 Jul 2023 10:47 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Jul 2023 10:47 PM IST
सार

चमोली करंट हादसे में पुलिस दो अधिकारियों की तलाश में जुटी है। पुलिस टीमों ने पटियाला और नोएडा में डेरा डाला हुआ है। बताया जा रहा है कि भास्कर महाजन की लोकेशन नोएडा में मिली है। जबकि, मलिक पंजाब में पटियाला के आसपास ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Chamoli accident Two officers Bhaskar and Malik may be arrested soon Uttarakhand news in hindi
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीपी हादसे में दो आला अधिकारियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस इन दोनों के बेहद करीब पहुंच गई है। दोनों के मोबाइल नंबर बंद हैं। उनके करीबियों के नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एसटीपी का संचालन जयभूषण मलिक कांट्रेक्टर पटियाला और कान्फिडेंट इंजीनियर्स कोयंबटूर नाम की कंपनियां संयुक्त रूप से कर रही हैं। प्लांट के प्रबंधन की जिम्मेदारी भास्कर महाजन को दी गई है जबकि जयभूषण मलिक इसका मुख्य पार्टनर है।

विज्ञापन


नोएडा में मिली भास्कर महाजन की लोकेशन
इन दोनों की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीमों ने पटियाला और नोएडा में डेरा डाला हुआ है। बताया जा रहा है कि भास्कर महाजन की लोकेशन नोएडा में मिली है। जबकि, मलिक पंजाब में पटियाला के आसपास ही बताया जा रहा है। एसपी चमोली परमेंद्र डोबाल ने बताया, दोनों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chamoli Accident: संचालन, रख-रखाव और प्रबंधन में लापरवाही से हुआ करंट हादसा, 16 लोगोंं की छिन गई जिंदगी

चमोली हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आगे भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिस किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की इस घटना में लापरवाही सामने आती है उसे बख्शा नहीं जाएगा। -अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed