फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child volunteers participated in the movement

बाल स्वयं सेवियों ने पथ संचलन में लिया भाग

Mon, 03 Feb 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Child volunteers participated in the movement
सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवियों ने रविवार को भाऊवाला बाजार क्षेत्र में बाल संचलन किया। जिसमें सहसपुर खंड और नगर सेलाकुई के बाल स्वयं सेवियों ने प्रतिभाग किया। एसजीआरआर भाऊवाला से शुरु हुआ पथ संचलन बाजार का चक्कर लगाते हुए वापस स्कूल परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल(सेवानिवृत्त) मोहन सिंह ने की। बतौर मुख्य वक्ता के रूप में अबल सिंह तोपाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज में रहते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया था। आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विश्व युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई दी। इस मौके पर खंड कार्यवाह नीरज ठाकुर, सह कार्यवाह सचिन, नगर कार्यवाह ज्ञान सिंह राणा, शारीरिक प्रमुख रजनीश, संजय, सुमित, प्रकाश, राहुल, मित्ता सिंह, अमित, संजीव, शशि कुमार तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed