{"_id":"68473aadc46f436efc0c6e11","slug":"child-sexual-abuse-accused-sent-to-jail-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-712165-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बच्चे का यौन उत्पीड़न आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बच्चे का यौन उत्पीड़न आरोपी को जेल भेजा
Tue, 10 Jun 2025 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक गोशाला में चार वर्षीय बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। एक व्यक्ति ने आठ जून को थाने में तहरीर दी। बताया कि पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति उनकी गोशाला में गाय की देखभाल का कार्य करता है। एक जून को व्यक्ति ने उनके चार वर्षीय बेटे को गोशाला के भीतर ले जाकर यौन उत्पीड़न किया। घटना के दौरान गोशाला में कोई नहीं था। बताया कि व्यक्ति ने उनके बेटे को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटे ने घटना की जानकारी उनको दी। घटना का खुलासा होने पर व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और गाली गलौज भी किया। उसके बाद उन्हें धक्का देकर भाग गया।थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। सोमवार को बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।